6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर सीएम बनना चाहूं तो मैं एक मिनट में बन सकती हूं, लेकिन मुझे शौक नहीं: हेमामालिनी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 25 Jul 2018, 8:28 PM IST

hema malini

बांसवाड़ा। अगर में सीएम बनना चाहूं तो एक मिनट में बन सकती हूं, लेकिन मुझे शौक नहीं है। मैं इसमें बंध जाऊंगी और में फ्री रहकर कार्य नहीं कर पाऊंगी। यह बात बॉलीवुड की प्रसिद्ध अदाकारा और नृत्यांगना ड्रीम गर्ल व मथूरा की सांसद हेमामालिनी ने बुधवार को बांसवाड़ा में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। हेमामालिनी बुधवार को शहर के उदयपुर रोड स्थित जानामेड़ी स्थित रविन्द्र ध्यान आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर मीरा नृत्य करने के लिए उपस्थित हुई थी।


इस दौरान उन्होंने कहा कि वहां पार्टी के लिए काफी काम किया है। साथ ही लोगों की सेवा करने का भी मौका मिला है। वह भी मथुरा जैसे नगर में जो कृष्ण की नगरी है। वहां बृजवासियों की बीच काम करने में बहुत आनंद आता है। वहां काफी सालों से काम नहीं हुआ अब हमने वहां बहुत कुछ कार्य किया है।

सबसे ज्यादा पानी की समस्या है। जो अब पूरी दुनिया की समस्या बन गई है। इसके लिए वैज्ञानिकों को सोचना होगा। वहां हमने बिजली के लिए भी बहुत कार्य किए हैं। गडक़री ने रोड के उपर भी बहुत कार्य किया है। अभी पांच साल और मिलेंगे तो और भी बहुत अच्छे कार्य करेंगे।

मोदी जैसा इंसान मिलना मुश्किल
एक प्रश्न के जवाब में हेमालिनी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफो के पुल बांध दिए। इस प्रश्न के जवाब पर उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के लिए कमाल करके कर दिया है। एेसा प्रधानमंत्री देश के लिए मिलना बहुत मुश्किल है। एेसा इंसान हमारे बीच आया है जिसको संभाल कर रखना, इनकी बातें मानना व जुडक़र कार्य करना है। इससे देश आर्थिक प्रगति की ओर से बढ़ रहा है।

विपक्ष पर किया कटाक्ष
हेमामालिनी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दूसरी पार्टी वाले अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कुछ कहेंगे तो वह उनकी अपनी ड्यूटी है। इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, लेकिन हमें देखना चाहिए कि देश के लिए किसने क्या काम किया है। मोदी जैसा और कोई इंसान मिलना बहुत मुश्किल है। क्योंकि उन्होंने गरीब, किसानों, महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाकर देश में काम किया है।