19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : शंका के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, पीहर पक्ष बिफरा

banswara crime news : अरथूना क्षेत्र के उपलापाड़ा गांव में वारदात, आक्रोश में पीहर पक्ष ने उठाए लट्ठ-पत्थर, जैसे-तैसे संभाले हालात
less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : शंका के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, पीहर पक्ष बिफरा

बांसवाड़ा : शंका के चलते पत्नी की गला काटकर हत्या, पीहर पक्ष बिफरा

बांसवाड़ा/जौलाना. जिले के अरथूना थानांतर्गत के टीमुरूवा पंचायत क्षेत्र में एक शंकालु पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी। इस लोमहर्षक वारदात की जानकारी पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोग आक्रोश जताते हुए लठ्ठ-पत्थर लेकर सामने हो गए। इसके चलते मृतका के ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को भागना पड़ा। माहौल तनावपूर्ण होने पर पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली।
बाद में पीहर पक्ष के लोग सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस बीच, मृतका के देवर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौका कार्रवाई की और शव बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल की मोर्चरी भेजा। शाम तक पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंपने पर पीहर पक्ष के लोग भंवरिया ले गए।


यों हुआ घटनाक्रम
थानाधिकारी गजवीरसिंह ने बताया कि वारदात उपलापाड़ा गांव में रविवार रात को हुई। गांव के श्यामलाल पुत्र हीरालाल कटारा का शंका के चलते पत्नी अल्का में मनमुटाव चल रहा था। दो दिन पूर्व इनमें विवाद हुआ, तो अल्का अपने पीहर भंवरिया चली गई। रविवार को श्यामलाल उसे मनाकर उपलापाड़ा लाया। फिर रात को पति-पत्नी बच्चे के साथ सो गए। मध्यरात्रि बाद गहरी नींद में सोई पत्नी के गले पर श्यामलाल ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग छूटा। फिर सोमवार तडक़े करीब साढ़े पांच बजे बच्चे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में श्यामलाल के भाइयों के साथ रह रही दादी पहुंची। बाहर से श्यामलाल और अल्का को कई बार आवाजें लगाने पर वे बाहर नहीं आए, तो लौटकर उसने छोटे बेटे रविशंकर को उठाया। फिर जाकर देखने पर अल्का खाट पर लहूलुहान मृत पड़ी मिली, वहीं श्यामलाल गायब था। यह देख रवि घबरा गया। बाद में परिजनों व आस पास के लोगों को इसकी सूचना दी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग