23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : बिना जुर्माना दिए कुवैत से वापस आ सकेंगे भारतीय, होगा लाखों रुपयों का फायदा

हर रोज का जुर्माना 2 कुवैती दीनार, हजारों वागड़वासी भी रहते हैं कुवैत में
2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. गैर कानूनी रूप से कई सालों से कुवैत में रहने वाले भारतीयों सहित विदेशी लोगों को बिना किसी जुर्माने के उनके देश जाने की राह आसान हुई है। कुवैत सरकार की ओर से इसकी घोषणा करने के बाद से उन हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है जो सालों से कुवैत में रह रहे थे, लेकिन वतन वापसी के लिए जुर्माना राशि जमा नहीं करा पा रहे थे। कुवैत सरकार ने यह छूट उनके राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष में दी है।

एक माह तक जारी रहेगी छूट

कुवैत में सैलरी न मिलने के कारण बड़ी तादाद में भारतीय कामगारों को मजबूरन अवैध तरीके से कुवैत में रहने को मजबूर होना पड़ा है। मंगलवार को कुवैत सरकार ने ‘आवासीय उल्लंघनकर्ताओं के लिए माफी ’ का ऐलान किया जिसके तहत इन भारतीयों पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। यह रियायत 29 जनवरी से 22 फ रवरी के लिए मिली है। गौरतलब है कि कुवैत में अवैध तरीके से रुकने पर प्रतिदिन 2 कुवैती दीनार यानी करीब 424 रुपये जुर्माना देना पड़ता है। अगर सरकार यह छूट नहीं देती तो घर आने के लिए कई महीनों से अवैध तरीके से रह रहे भारतीय कामगारों को हजारों-लाखों रुपए जुर्माना भरना पड़ता।

फिर जा सकेंगे कुवैत

माफ ी मिलने से एक बड़ी राहत यह भी मिली है कि स्वदेश लौटने वाले भारतीय कामगार दोबारा नौकरी के लिए कानूनी तरीके से कुवैत जा सकेंगे। सालों तक कुवैत में रहने वाले हुसैनी भाई मेरजी ने बताया कि इस माफी से वागड़ सहित अन्य जिलों के उन हजारों लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है और वह बिना जुर्माना दिए घर आ सकेंगे। उन्होंने बताया कि कई लोग तो 8-10 साल से वहां पर गैर कानूनी रुप से रह रहे हैं और बिना जुर्माना दिए जाने देने की छूट से उनको कम से कम 5 से 10 लाख रुपए तक का फायदा होगा।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग