18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : भीड़ नियंत्रण पर किया फोकस, मनमानी पर एक हजार लोगों से वसूला जुर्माना

Banswara Covid News : शहर सहित जिले के तमाम थानों की टीमें जुटी
2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : भीड़ नियंत्रण पर किया फोकस, मनमानी पर एक हजार लोगों से वसूला जुर्माना

बांसवाड़ा : भीड़ नियंत्रण पर किया फोकस, मनमानी पर एक हजार लोगों से वसूला जुर्माना

बांसवाड़ा. शहर में बुधवार को जबर्दस्त भीड़ और महामारी अधिनियम के खुले उल्लंघन के बाद दूसरे दिन पुलिस सुबह से सक्रिय रही और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाइयां की। इस दौरान शहर सहित जिलेभर के थानों की टीमों एक हजार से ज्यादा लोगों के चालान काटे और कुल 1.68 लाख रुपए जुर्माना वसूला। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट में 107 वाहन और पाबंदी के बावजूद भीड़ जुटाकर गाना-बजाना करने पर 4 डीजे जब्त किए गए। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि शहर के साथ गांवों में भी संक्रमण के लगातार इजाफे पर गुरुवार को सभी थाना क्षेत्रों में सख्ती के निर्देश दिए गए। अनुपालना में बगैर मास्क के घूमने वाले 170 लोगों पर 42 हजार 400 रुपए और दुकानों पर बिना फेस मास्क के सामान बेचने पर 29 दुकानों के चालान बनाकर 14 हजार 500 रुपए वसूले गए। इसी तरह सार्वजनिक स्थानों पर थूकते देखे गए 218 लोगों पर 43 हजार 600 रुपए का जुर्माना किया गया। इसी तरह सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखने पर 677 लोगों पर 67 हजार 700 रुपए का जुर्माना किया गया। दिनभर में कुल 1084 कार्रवाइयों में 1 लाख 68 हजार रुपए जुर्माना वसूली की गई। इससे अब आगे नियम तोडऩे के रवैए में सुधार की उम्मीद है। ऐसा नहीं होने पर पुलिस की कार्रवाइयां जारी रहेगी।

शहर में कपड़ों की दुकान पर लगाई भीड़, कारोबारी अब पुलिस केस में फंसा
शहर के पाला रोड पर शाम साढ़े चार बजे गश्त के दौरान एक कपड़े की दुकान पर खासी भीड़ पाकर पुलिस ने समझाइश की। यहां सूरजपोल चौकी के कांस्टेबल केशवचंद और कृष्णपालसिंह की समझाइश के बावजूद बड़ी संख्या में दुकान के अंदर-बाहर महिलाएं एवं अन्य लोग जमा पाए गए। पुलिसकर्मी आते देखकर भीड़ गायब हो गई। बाद में इस संबंध में कारोबारी मुकेश पुत्र कन्हैयालाल दर्जी के खिलाफ कई लोगों के मास्क नहीं लगाने के हालात और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कराकर संक्रमण फैलाने पर महामारी अधिनियम के तहत कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग