2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : जिले में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले तोड़ हजारों के आभूषण और नकदी उड़ाई

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 18 Dec 2018, 3:15 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : जिले में चोरों का आतंक, एक ही रात में दो सूने मकानों के ताले तोड़ हजारों के आभूषण और नकदी उड़ाई

बांसवाड़ा. गांगड़तलाई. क्षेत्र में चोरी की वारदातें थम नहीं रही। चोरों के हौसलें इतने बुलंद हैं कि पुलिस चौकी के नजदीक के आवासों में भी वारदात अंजाम देने से नहीं चूक रहे। सोमवार रात गांगड़तलाई क्षेत्र के शेरगढ़ गांव में चोरों ने सोमवार रात पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर दूरी पर स्थित एक मकान पर धावा बोला। चोरों ने सीमा पुत्री पूनमचंद कलाल के सूने मकान को निशाना बनाया। चोर ताले तोडकऱ अंदर घुस और कमरों में पूरा सामान खंगाल चांदी की एक पाजेब की जोड़ी, ढाई हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान समेट ले गए। सीमा ने बताया कि वह चरोली में अपने बच्चों से मिलने गई हुई थी। सोमवार को सुबह पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख फोन पर जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआना किया है। इधर अमरीया पाड़ा निवासी राहुल के घर के सामने खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। वहीं सल्लोपाट थानांतर्गत गमनीया हमीरा निवासी गुलाब सिंह पुत्र रामा अध्यापक के मकान में भी चोरी की घटना हुई। पीडि़त ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कोटड़ी गांव में नियुक्त है। मकान सूना पड़ा था। सोमवार को उसके भतीजे ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। मौके पर पहुंचा तो 600 ग्राम चांदी के गहने, जरूरी दस्तावेज व बैंक की चेकबुक गायब मिली। सामान बिखरा पड़ा था।

खलिहानों के फाटक उखाड़ ले गए, पलंग भी नहीं छोड़ा
पालोदा. चोरों की नजर अब घरों पर ही नहीं खेत खलिहानों पर भी पडऩे लगी है। माइंस रोड क्षेत्र में रविवार रात चोरों ने एक एक मकान सहित तीन खलिहानों के फाटक उखाड़ कर ले गए।माइंस रोड स्थित जयश्री पत्नी भरत गामोट ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान के एि 45 किलो वजनी लोके का मुख्य दरवाजा बनवाया था। इसे चोर उखाड़ ले गए। वहीं भरत के ही खलिहान का 65 किलो वजनी लोहे का फाटक, इसी मार्ग पर भगवतीलाल व वासुदेव पुत्र धुलजी गामोट के खलिहानों के 85 किलो वजनी लोहे का फाटक, मोतीराम व लालजी पुत्र तेजराम गामोट के खलिहान का 80 किलो वजनी फाटक उखाड़ ले गए। वहीं लालजी, तेजराम गामोट के मकान से एक लोहे का पलंग व पानी के दो केन ले गए। चोरों ने तीनों जगह लोहे के फाटक निकालने के लिए पहले पिल्लर ढहा दिए। इसके बाद फाटक उखाड़ ले गए। प्रवीण पुत्र शिवराम गामोट के खलिहान पर फाटक उखाडऩे के लिए सीमेंट के पिलर तोडऩे का प्रयास किया लेनिक नाकाम रहे। सूचना पर लोहारिया थाने से एएसआई किशोरसिंह व टीम ने मौका मुआयना किया। समाचार लिखने तक किसी ने थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नही कराई ।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़