6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोहराब हत्याकांड : सिराज को नेपाल में जेल से छुड़ाने की नाकाम कोशिश कर चुका खान बहादुर

कुछ समय से नेपाल था, पुलिस का दबाव बढ़ा तो वापस आया

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर सोहराब खान की हत्या के आरोपित शूटरों को सहयोग करने के मामले में गिरफ्तार खान बहादुर मुख्य आरोपित सिराज की नेपाल में जमानत कराने की नाकाम कोशिश भी कर चुका है। उसके नेपाल में होने की जानकारी के बाद जब पुलिस का दबाव बढ़ा तो वह वापस भारत आ गया, लेकिन यहां पुलिस ने उसे दबोच ही लिया। सूत्रों के अनुसार कुछ समय पहले सोहराब हत्याकांड के मुख्य आरोपित सिराज और उसके भाई इम्तियाज को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वर्तमान में दोनों वहां जेल में है।

सिराज से मोबाइल पर संपर्क में रहने वाला खान बहादुर उस समय नेपाल गया, जब सिराज वहां पकड़ा गया। वहां खान बहादुर ने सिराज, इम्तियाज व शूटर कासम उर्फ काशिफ की जमानत की भी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इधर, पुलिस को जब खान बहादुर के नेपाल जाने की जानकारी मिली तो वहां की पुलिस को इत्तला दी गई। इसके बाद नेपाल पुलिस ने खान बहादुर को दबोचने का दबाव बनाया तो वहां वापस भागकर भारत आ गया। सूत्र बताते हैं कि खान बहादुर नेपाल से सिराज और इम्तियाज में से किसी एक भाई की फैमिली को भी यहां ले आया है।

पूर्व में यह हुए गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हुए सोहराब हत्याकांड में अब तक पुलिस आरोपित शूटर झालावाड़ निवासी आशिक खान पठान, अमन संजरी, आकिब उर्फ लाला के अलावा शूटर के मददगार रहे बांसवाड़ा निवासी सुनील, सिराज के पिता रियाज व महबूब अहमद बेलिम को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में सातवीं गिरफ्तारी खान बहादुर की हुई है।

15 दिन न्यायिक हिरासत में भेजा

सोहराब हत्याकांड के आरोपितों को रुपया मुहैया कराने और उन्हें सहयोग करने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने खान बहादुर को गिरफ्तार किया था। उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। खान बहादुर पर शहर में सिराज के धमकी भरे ऑडियो वायरल करने का भी आरोप है। गौरतलब है कि खान बहादुर को गढ़ी थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा है। डेढ़ वर्ष पहले परतापुर में हुए उपद्रव के दौरान भी उसे गिरफ्तार किया था और उसके घर से पिस्तौल सहित हथियार बरामद किए थे। वह पूर्व सदर अबुलाला की हत्या के मामले में भी आरोपित रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग