
महात्मा गांधी विद्यालय में दाखिले को लेकर आई बड़ी न्यूज
Mahatma Gandhi School New Update : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पर नया अपडेट आया है। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए इस सत्र से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया 7 से 12 मई तक चलेगी। संस्था प्रधान अपने स्कूल में कक्षावार रिक्त सीटों तथा प्राप्त आवेदन की सूची 13 मई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। 14 मई को कक्षावार आवेदन में से रिक्त पदों के लिए लॉटरी निकाली जाएगी और 15 मई को विद्यालय के सूचना बोर्ड पर सूची चस्पा कर 16 मई से प्रवेश शुरू कर दिए जाएंगे। 1 जुलाई से नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा। नर्सरी में पूरे 25 पद के लिए आवेदन लिए जाएंगी। अन्य कक्षाओं में रिक्त पदों पर लॉटरी से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर अभिभावक शाला दर्पण की साइड खोलकर होम पेज पर एमजीजीएस के ऑप्शंस को खोल कर छात्र प्रवेश पत्र पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं।
बांसवाड़ा जिले के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे, वहीं ब्लॉक स्तर पर अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ब्लॉक में नोडल अधिकारी होंगे। यह प्रवेश आवेदन व लॉटरी की प्रक्रिया को पारदर्शिता रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
यह भी पढ़ें -
ऐसे भामाशाह जिन्होंने इन विद्यालय को गोद लेकर 50 लाख से अधिक के काम कराए हों या इतनी राशि दान की हो उनकी अनुशंसा पर हर कक्षा में 2 छात्रों एवं पूरे विद्यालय में अधिकतम 10 बच्चों को प्रवेश दिलाया जा सकेगा। जो लॉटरी प्रक्रिया से बाहर व निर्धारित पदों के अलावा होंगे।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
30 Apr 2024 03:15 pm
Published on:
30 Apr 2024 03:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
