
बांसवाड़ा : विषाक्त सेवन से विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
परतापुर/बांसवाड़ा. नगर के वार्ड नम्बर 13 बगीचा मोहल्ला निवासी एक विवाहिता की विषाक्त सेवन से सोमवार शाम मौत के बाद मंगलवार को पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सीआई विश्वजीतसिंह ने बताया कि बगीचा मोहल्ला निवासी रीना पत्नी मनोज डबगर ने सोमवार दोपहर अपने घर में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगडऩे पर उसे बांसवाड़ा एमजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान रीना की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीहर पक्ष के लोग एवं गढ़ी थाना पुलिस चिकित्सालय पहुंची। जहां मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव को परतापुर लाया गया। जहां मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया।
पुलिस ने समझाईश कर मामला शांत कराते हुए अंतिम संस्कार करवाया। सीआई ने बताया कि मृतका की मां अरथूना निवासी गीता पत्नी प्रभुलाल डबगर ने रिपोर्ट दी है कि उसकी पुत्री रीना को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडि़त करने के कारण उसने तंग होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति बगीचा मोहल्ला परतापुर निवासी मनोज पुत्र मांगीलाल डबगर, ससुर मांगीलाल पुत्र गौतम, सास लसी पत्नी मांगीलाल, ननद संगीता पत्नी दिनेश एवं अन्य भगवती पुत्र प्रभुलाल व शिवा पुत्र नाथू के खिलाफ दहेज प्रताडऩा एवं आत्महत्या के प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है।
Updated on:
24 Jun 2020 02:58 pm
Published on:
24 Jun 2020 02:58 pm
