2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : बाइक समेत 15 फीट नीचे नदी में गिरे तीन लोग, दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Chetan Dwivedi

•

Updated: 15 Dec 2018, 1:17 PM IST

banswara

बांसवाड़ा : बाइक समेत 15 फीट नीचे नदी में गिरे तीन लोग, दर्दनाक हादसे में नाबालिग की मौत

बांसवाड़ा. दानपुर थाना इलाके के घोड़ी तेजपुर गांव के पास गुरुवार देर रात बाइक सहित तीन जने पंद्रह फीट नीचे नदी में पत्थरों पर जाकर गिर पड़े। हादसे एक नाबालिग की मौत हो गई, वहीं दो जनों गंभीर रूप से घायल हुए। इनका महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब ढाई बजे घोड़ी तेजपुर गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे हुआ। भाणपुर गांव में आयोजित नोतरे के कार्यक्रम में प्रतापगढ़ जिले के घंटाली इलाके का राजू पुत्र कीकला निनामा आया था। नोतरे के बाद रात करीब ढाई बजे वह आड़ीभीत निवासी नगू उर्फ नरदा (16) पुत्री रमेश निनामा तथा भाणपुर निवासी कांता पुत्री नाकू मईड़ा को साथ लेकर निकला। गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चला कि नदी के पुल पर तेजी से निकलते समय उसकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई। इससे तीनों जने बाइक सहित नदी में जाकर गिरे। सूखी नदी में चट्टानों और पत्थरों पर गिरने से तीनों बुरी तरह घायल होकर काफी देर तक वहीं पड़े रहे। बाद में इसकी जानकारी मिली, तो ग्रामीणों ने पहुंचकर तीनों को बाहर निकला और महात्मा गांधी चिकित्सालय, बांसवाड़ा पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान नगू की मौत हो गई, जबकि राजू तथा कांता की हालत गंभीर हैं। दोनों अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। इनका उपचार जारी है।

बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बांसवाड़ा. कलिंजरा थाना इलाके के झूमकी गांव के पास गुरुवार रात मोटरसाइकिल भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार हादसे को लेकर झेरपाड़ा मंगलिया दईड़ा निवासी राजू पुत्र नगजी डाबी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गांव का नटवरलाल पुत्र मांडू रात करीब आठ बजे उसके घर आया। उसने बेटे गोपाल से कहा कि उसका भाई बल्लू सूरत काम पर जा रहा है। इसलिए उसको भीलकुंआ तक छोडकऱ आना है। इस पर गोपाल उनके साथ बाइक पर चला गया। भीलकुआं में बल्लू को सूरत की बस में बैठाने के बाद नटवर एवं गोपाल दोनों वापस लौट रहे थे। इसी बीच, झूमकी गांव के पास सामने से आती बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गोपाल और नटवर दोनों घायल हुए। उन्हें ग्रामीणों की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सालय लाया गया, जहां गोपाल की मौत हो गई। नटवर का उपचार जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़