30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

गाजियाबाद के सांसद आदर्श गांव शरीफाबाद में विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में आदर्श ग्राम शरिफाबाद राजपुर गांव में जनरल वीके सिंह विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। गांव के लोगों बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

Google source verification

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में आदर्श ग्राम शरिफाबाद राजपुर गांव में जनरल वीके सिंह विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे। गांव के लोगों बैठक में पहुंचे केंद्रीय मंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 2022 को शरिफाबाद राजपुर गांव को गोद लिया था। आदर्श ग्राम बनाने के लिए गांव के विकास के लिए की सभी योजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। गांव के विकास में सभी ग्रामीणों सहयोग रहा है। गांव के लोगों के सहयोग के बिना गांव का विकास होना संभव नही था। उन्होंने कहा कि गांव की सभी गलियां, नालियों का निर्माण त‌था विद्यालय भी स्थापित है, गांव में तीन मंदिर, 31 वृद्घा पेंशन धारक, गांव में जनसुविधा केंद्र, दो तालाब, 20 अंतयोदय कार्ड, शौचालय, 25 किसानों को सुविधा आदि दीं हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों का सहयोग रहा तो गांव का और भी विकास होता रहेगा। यदि कभी किसी विकास की जरूरत हो तो आप मुझे बताएं। प्रयास रहेगा कि भाजपा सरकार के राज में कोई भी विकास कार्य रूके नही। इसी उद्देश्य के साथ भाजपा की सरकार काम भी कर रही है।