2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वायरल : तारीखें हो गई जवां, कैलेंडर को लग रहा अठारहवां साल…

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा मैसेज, व्हाट्स एप और फेसबुक पर नए वर्ष की शुभकामनाओं सहित लगी मैसेज की झड़ी  

2 min read
Google source verification
banswara news

बांसवाड़ा. यदि आप सोशल मीडिया यूजर है तो यकीनन आपने तारीखें जवां होने और कैलेंडर को अठारहवां साल लगने वाला मैसेज पढ़ा होगा। किसी ने सुना होगा तो किसी ने पढ़ा और शेयर किया होगा। कुछ तो एेसे होंगे जिन्होंने इन मैसेज को स्टेटस में लिखा होगा। दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर जो मैसेज वायरल हो रहे हैं। उनमें यह मैसेज ‘तारीखें सारी जवां हो गईं, सुना है कैलेंडर को अठारहवां साल लग रहा है’ काफी रोचक है।

यह मैसेज सामान्य ही है, लेकिन नया साल 2018 है लिहाजा इसे जवान होने से जोड़ा जा रहा है। वहीं, कलैंडर की बात करें तो तकनीकी क्रांति के बावजूद कैलेंडर का अपना अलग ही क्रेज है। आज के दौर में भी कैलेंडर आम आदमी के जीवन का अभिन्न अंग है। कहने को तो आजकल इंटरनेट पर सर्च करने पर सारी जानकारी मिल जाती है। लेकिन जो संतुष्टि कैलेंडर से प्राप्त जानकारी से मिलती है वह कहीं पर नहीं मिलती।

यह भी चल रहे ट्रेंड में

पहले समय की अपेक्षा आधुनिकता और सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल वायरल शब्द बहुत ज्यादा ही चलन में है। नए साल की शुभ कामनाओं भरे मैसेजेस और जोक्स वायरल हो रहे है। लेकिन कई लोग इनसे भी परेशान नजर आते है। एेसे मैसेजेस के जवाब में कई लोगों का कहना है कि किसी भी पर्व या अवसर के मैसेजेस महिने भर पहले से भेजने में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि कुछ काम के मैसेजेस ही भेजें जाएं और कुछ का कहना है कि फोन करके या मिलकर बधाई देना सबसे बेहतर होता है। बहरहाल, बहुत सारे जोक्स और मैसेजेस हैं जो अभी वायरल हो रहे है। इसके साथ ही कुछ एेसे मैसेजेस भी है जिनके साथ में लिंक आता है जिस पर क्लिक करने पर डिजीटल रूप से बधाई एवं शुभ कामनाएं दी जाती है।