9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : लड़की भगाने की बात पर विवाद, लाठी-भाटा जंग में दो पक्षों के छह जने जख्मी

Banswara Crime News : पाटन इलाके में वारदात, दो गंभीर घायल बांसवाड़ा रैफर, क्रॉस केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच  

less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : लड़की भगाने की बात पर विवाद, लाठी-भाटा जंग में दो पक्षों के छह जने जख्मी

बांसवाड़ा : लड़की भगाने की बात पर विवाद, लाठी-भाटा जंग में दो पक्षों के छह जने जख्मी

बांसवाड़ा. जिले के पाटन इलाके में नाबालिग को भगाने के एक मामले से बवाल हो गया। इसे लेकर लड़की के परिजन आरोपी के घर गए, तो वहां लाठी-भाटा जंग हो गई। वारदात में दोनों पक्षों के छह जने घायल हुए। दो गंभीर घायलों को कुशलगढ़ से रैफर करने बांसवाड़ा लाकर एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे लेकर दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार इनमें एक मामले में मोहकमपुरा से 21 दिसंबर की रात भूरीपाड़ा गांव का एक युवक किसी लड़की को ले गया। इसकी जानकारी पर मोहकमपुरा से लड़की के परिजन भूरीपाड़ा गए। वहां विवाद होने पर लड़की के परिजनों ने युवक के परिवार के एक जने को उठा लिया और जबरन साथ ले जाने लगे। इससे झगड़ा बढ़ गया और परस्पर ल_-पत्थर चले। इससे एक पक्ष से चार, जबकि दूसरे पक्ष से दो जने जख्मी हुए।

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कर परे किया। बाद में रिपोर्ट देने को कहा। इस पर मोहकमपुरा के पारसिंह पुत्र भूरजी भाबोर ने भूरीपाड़ा के बहादुर पुत्र तेरसिंग जोडिया और उसके दो साथियों के खिलाफ नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में रिपोर्ट दी। दूसरी ओर, भूरीपाड़ा निवासी राकेश पुत्र तेरसिंग जोडिया ने मोहकमपुरा के कैलाश पुत्र कचरू सहित 13 जनों पर एकराय होकर घर के आंगन में घुसकर गालीगलौज और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज कराया। थानाधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों से जख्मी कुल छह जनों को कुशलगढ़ सीएचसी भेजा गया। इनके मेडिकल मुआयने करवाए हैं। दो गंभीर घायलों को बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल रैफर किया गया। दोनों मामलों की अग्रिम जांच एएसआई अमरसिंह के जिम्मे की गई है।

#Demo Pic

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग