20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार, पिता और चाचा की हत्या के बाद से हथियार साथ रखना कबूला

Arms act case in rajasthan, Banswara crime news : देररात तक कार्रवाई के बाद पुलिस का दूसरे दिन खुलासा, चाचा की बताई पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस भी बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
बांसवाड़ा : पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार, पिता और चाचा की हत्या के बाद से हथियार साथ रखना कबूला

बांसवाड़ा : पिस्तौल सहित एक युवक गिरफ्तार, पिता और चाचा की हत्या के बाद से हथियार साथ रखना कबूला

बांसवाड़ा. शहर में मंगलवार रात केवलपुरा की तरफ जुआरियों के जिस ठिकाने पर डीएसटी और पुलिस ने छापामार कार्रवाई की, इस दौरान मौके से भागे एक युवक की धरपकड़ से चार जिंदा कारतूस सहित एक पिस्तौल भी बरामद हुई। पुलिस टीम की देररात तक चली पूछताछ के बाद दूसरे दिन कोतवाली पुलिस ने यह खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि कार्रवाई में शामिल राजतालाब चौकी प्रभारी नारायणसिंह की रिपोर्ट पर रात करीब एक बजे गोरख इमली निवासी जुबेर खां पुत्र हुसैन खां उर्फ अबुलाला आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जहां छापा मारा गया, वह ठिकाना जुबेर के परिवार के फार्म हाउस ही है और वह खुद भी जुआ खेल रहा था।

बांसवाड़ा : कॉलेजों में प्रथम वर्ष प्रवेश सूची आज होगी जारी, चयनित विद्यार्थियों के मोबाइल पर पहुंचेगा मैसेज और...

पुलिस आते देखकर वह पहाड़ी की तरफ भागा तो टीम ने पीछा कर उसे पकड़ा। उसकी जेब से देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद कर थाने लाया गया। बगैर लाइसेंस या वैध दस्तावेज की पिस्तौल को लेकर पूछताछ पर जुबरे ने बताया कि उसके परिवार के साथ रंजिशें चल रही है। पुरानी दुश्मनी के चलते ही पिता अबुलाल और चाचा सोहराब खां की हत्या हुई। हमारी दुश्मनी के कारण ही चाचा ने यह पिस्तौल खरीदकर रखी थी। चाचा की हत्या के बाद से पिस्तौल उसने ले ली और हमेशा अपने पास रखता रहा है। गौरतलब है कि जुबैर के पिता अंजुमन के सदर रहे। वर्तमान में उसका बड़ा भाई सदर है।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग