28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोषण और भोजन की गुणवत्ता का दिया प्रशिक्षण *पीएम पोषण योजना के प्रभावी संचालन, स्वच्छता, पोषण वाटिका और कुपोषण प्रबंधन पर दिया गया प्रशिक्षण* दोवड़ा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोवड़ा ब्लॉक में पीएम पोषण (एमडीएम) प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रशिक्षण चार बैचों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक शाह एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फुल शंकर त्रिवेदी के निर्देशन में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कमलेश पाटीदार का विशेष सहयोग रहा। ब्लॉक परियोजना अधिकारी संजय राव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एमडीएम प्रभारियों की क्षमता को मजबूत करना तथा विद्यालयों में पीएम पोषण योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को लेकर व्यावहारिक जानकारी दी गई। कार्यशाला की शुरुआत प्रतिभागियों के परिचय, स्वागत एवं प्रशिक्षण से जुड़ी अपेक्षाओं के साथ हुई। इसके बाद बाल कुपोषण, पोषण की आवश्यकता एवं पोषण वाटिका विषय पर सत्र आयोजित किया गया। सत्र में बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया के प्रभाव, कुपोषण की पहचान, मापन की तकनीकों तथा बच्चों की उचित देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पोषण संबंधी जानकारी को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाने के लिए वीडियो एवं विभिन्न गतिविधियों का भी उपयोग किया गया। साथ ही विद्यालय परिसर में स्थानीय एवं मौसमी फल-सब्जियों पर आधारित पोषण वाटिका विकसित करने तथा इसके माध्यम से बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के अगले सत्र में पीएम पोषण योजना के प्रबंधन, भोजन की गुणवत्ता एवं निगरानी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को निर्धारित मेनू एवं पोषण मानकों के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, एमडीएम प्रभारी की दैनिक जिम्मेदारियों, खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सावधानियों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को भोजन तैयार करने एवं परोसने से जुड़ी स्वच्छता, नियमित निरीक्षण तथा विद्यालय स्तर पर प्रभावी निगरानी के महत्व को गतिविधियों के माध्यम से समझाया गया। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पीएम पोषण योजना के सफल संचालन के लिए नियमित निगरानी, बेहतर समन्वय, स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों का पालन आवश्यक है। एमडीएम प्रभारियों को विद्यालय स्तर पर बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण दल में दिनेश नागरवाल, संजय राव, शैलेश पालीवाल एवं वीणा अहारी शामिल रहे।

Rajasthan

दोवड़ा @ पत्रिका. प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दोवड़ा ब्लॉक में पीएम पोषण (एमडीएम) प्रभारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस, टाटा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दीपक शाह एवं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी फुल शंकर त्रिवेदी के निर्देशन में कमलेश पाटीदार का सहयोग रहा। ब्लॉक परियोजना अधिकारी संजय राव ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य एमडीएम प्रभारियों की क्षमता को मजबूत करना तथा विद्यालयों में पीएम पोषण योजना का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। प्रशिक्षण के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव और बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को लेकर व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को निर्धारित मीनू एवं पोषण मानकों के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने, एमडीएम प्रभारी की दैनिक जिम्मेदारियों, खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण तथा आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण दल में दिनेश नागरवाल, संजय राव, शैलेश पालीवाल एवं वीणा अहारी शामिल रहे।