28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मातृशक्ति ने कारागृह के बंदी, अधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को बांधे रक्षा सूत्र

Rajasthan

सागवाड़ा रक्षाबंधन पर्व के तहत सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए विभिन्न सरकारी कार्यालयों, बंदी गृह और पुलिस थाना परिसर में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम हुआ।
विश्व हिंदू परिषद की जिला उपाध्यक्ष कमलेश्वरी गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिसकर्मी और बंदियों की कलाई पर राखी बांधी गई। राजकीय चिकित्सालय, तहसील कार्यालय, उपखंड कार्यालय, नगर पालिका कार्यालय, उपकारागृह एवं पुलिस थाना परिसर में राखी बांधी गई। कारागृह में बंदियों को रक्षा सूत्र बांधते हुए गुप्ता ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है।

वहीं, पुलिस निरीक्षक मनीष खोईवाल, पुलिस उप अधीक्षक हेरम्ब जोशी की कलाई पर राखी बांधते हुए कहा कि पुलिस हमेशा आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। इस दौरान दुर्गा वाहिनी की आयुषि परमार, गौरी भोई, ईशा, ज्योति, खुशाली, जूही, आरती, जुगनू भोई, वामा से प्रेरणा शाह, सेविका समिति से तृप्ति भावसार एवं करुणा जोशी, विहिप के नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचाल, निखिल गुप्ता, राजल यादव, सुरजीत भोई, शिवांग दर्जी मौजूद रहे।