28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्मेन्द्र अध्यक्ष एवं विद्याशंकर सचिव बने

Rajasthan

सागवाड़ा. गुजराती मेवाड़ा सुथार समाज चार चौखला की बैठक सुथार समाज नोहरा सागवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में चारों चौखलों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी तथा पंच उपस्थित रहे।
चुनाव समिति के भोगीलाल भीलूड़ा, रमेश सूरजगांव, रविन्द्र सागवाड़ा व प्रेमचन्द्र कराड़ा की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। चार चौखला के अध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र नानुलाल सुथार सागवाड़ा, उपाध्यक्ष कमलाशंकर भासौर, कोषाध्यक्ष नटवरलाल टामटिया एवं सचिव विद्याशंकर पुनाली को निर्विरोध निर्वाचित किया। नवीन कार्यकारिणी को आठ चौखला अध्यक्ष रविन्द्र सुथार सागवाड़ा ने शपथ ग्रहण करवाई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के संरक्षक व सदस्यों का चयन भी किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष धर्मेन्द्र ने कहा कि समय की मांग के अनुरूप पुरानी रीति-रिवाजों में बदलाव, सामूहिक विवाह, ढूंढोत्सव, यज्ञोपवित संस्कार चार चौखला स्तर पर आयोजित करने तथा नवयुवक मंडल का गठन कर युवाओं की सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता व्यक्त की। पंचों ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया। संचालन व आभार जितेंद्र सुथार सागवाड़ा ने व्यक्त किया।