15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में प्री-डीएलएड परीक्षा आज, एक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी देगा इम्तिहान

pre d.el.ed exam 2020, bstc exam in rajasthan : कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी एंबुलेंस से पहुंचेगा केंद्र पर, होगी अलग से व्यवस्था

2 min read
Google source verification
राजस्थान में प्री-डीएलएड परीक्षा आज, एक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी देगा इम्तिहान

राजस्थान में प्री-डीएलएड परीक्षा आज, एक कोरोना पॉजिटिव अभ्यर्थी भी देगा इम्तिहान

बांसवाड़ा. प्रदेश में प्री-डीएलएड परीक्षा सोमवार को दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। जिले में 148 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में 25867 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों को मूल परीक्षा से पूर्व दो विशेष हालातों से गुजरना पड़ेगा। इसमें एक बरसात के मौसम में नदी-नालों के उफान की स्थितियों में केंद्रों पर समय पर पहुंचने एवं कोविड संक्रमण से बचाव के पुख्ता इंतजामात करते हुए इम्तिहान देना शामिल हैं।

VIDEO : बांसवाड़ा में सारी रात जमकर बरसा पानी, लोहारिया में 6 इंच बारिश, माही बांध के 16 गेट खोले

संक्रमित के लिए ये व्यवस्था- कक्ष या एंबुलेंस में
जिले में परीक्षा में एक कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी भी पंजीकृत हैं। उच्च स्तर के निर्देश पर संक्रमित के लिए अलग से इंतजामात किए जा रहे हैं। सीडीईओ एंजेलिका पलात ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र थापड़ा हैं। ऐसे में केंद्राधीक्षक को अलग से कक्ष में इंतजामात के निर्देश दिए हैं। संक्रमित अभ्यर्थी ओएमआर, उत्तर पत्रक सैनेटाइज पॉलिथीन में पैक कर उचित क्रम में उत्तर पत्रकों के बण्डल में पैक कराया जाएगा। यदि केंद्र पर अलग से कक्ष की व्यवस्था नहीं होती हैं, तो एंबुलेंस से केंद्र तक पहुंचाकर एंबुलेंस में ही इंम्तिहान देनी की व्यवस्था की जाएगी। वीक्षक की व्यवस्था भी अलग से की जाएगी।

बांसवाड़ा में कोरोना से बैंक कैशियर, राशन डीलर और किराणा व्यापारी की मौत, लोगों में बढ़ा खौफ

यह भी होगा केंद्र पर
इधर, केंद्रों पर दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। कोविड 19 के चलते प्रत्येक केंद्र पर सोशल डिस्टेंस एवं सेनेटाइजर की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थी को अपना प्रवेश पत्र एवं पहचान के लिए फोटोयुक्त मूल दस्तावेज आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पास बुक साथ लानी होगी। इधर, परीक्षा की तैयारियों की रविवार को बीकानेर से जिला स्तरीय पर्यवेक्षक दल रामपाल साहु, अभय सिंह राजपुरोहित, अखाराम चौधरी आदि ने समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।