13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा : तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार ने मचाई तबाही, मकान की छत गिरने से प्रौढ़ की दर्दनाक मौत

Rain In Banswara, Storm In Rajasthan : शहर से लेकर गांव तक कई जगह पेड़ और विद्युत पोल झुके, निचले इलाकों में पानी भरा

2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार ने मचाई तबाही, मकान की छत गिरने से प्रौढ़ की दर्दनाक मौत

बांसवाड़ा : तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार ने मचाई तबाही, मकान की छत गिरने से प्रौढ़ की दर्दनाक मौत


बांसवाड़ा. जिले में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को अपराह्न बाद शहर सहित आसपास के इलाकों में तूफानी हवाओं के बीच मूसलाधार बारिश से एकबारगी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर में कई मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में पेड़ गिए। विद्युत पोल झुक गए और बिजली बंद हो गई जो देर रात तक बहाल नहीं हो पाई। वहीं कई निचले इलाकों में पानी भर गया। वहीं दानपुर क्षेत्र के मातासुला गांव में एक मकान की छत पर पोल गिरा। इससे छत गिरने के कारण 40 वर्षीय मानसिंह पुत्र राजेंग की मौत हो गई। दोपहर में करीब साढ़े तीन बजे आसमान में बादल छाए और कुछ ही देर में तूफानी हवाएं चलने लगी। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई तो जो जहां था, वहीं ठहरने को मजबूर हो गया। तेज बारिश से नालियां उफन गई। सडक़ों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी बहने लगा। पाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी इलाके में पानी के चलते आवाजाही भी प्रभावित हुई। हालांकि दुपहिया वाहनधारी पानी के बीच से होकर गुजरते रहे।

कार व बाइक फंसी
इधर, पुराना बस स्टैंड के समीप सडक़ पर पानी बहने के दौरान खुले नाले में एक कार का अगला पहिया फंस गया। इससे कार पिछले हिस्से से ऊंची हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मशक्कत कर कार का पहिया बाहर निकाला। कुछ ही देर बाद यहीं पर एक बाइक चालक भी टायर फंसने से नीचे गिर गया। दूसरी ओर, खांदू कॉलोनी में गेट के समीप पुलिस लाइन की चारदीवारी के भीतर लगे पेड़ गिर गए। इससे आवाजाही प्रभावित हुई। बाद में क्षेत्र के लोगों ने डालियां काटकर पेड़ को सडक़ किनारे किया।

बांसवाड़ा : वीडियो में देखें... कैसे मार्बल के भारी-भरकम ब्लॉक गिरने से मचा हडक़ंप, बड़ा हादसा टला

पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिरा, घंटों तक बिजली गुल
अंधड़ से कॉलेज रोड पर एक कॉम्पलेक्स के समीप सूखा पेड़ बिजली के तारों को तोड़ते हुए जा गिरा। इससे समीप ही ट्रांसफार्मर के पोल भी झूल गए। इसके बाद बिजली गुल हो गई और अंबामाता फीडर से जुड़े इलाकों में शाम चार बजे से घंटों तक बिजली बंद रही। सहायक अभियंता प्रथम सुनील पंड्या ने बताया कि सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत का काम शुरू करवाया।

मातासुला में प्रौढ़ की मौत
दानपुर. ग्राम पंचायत गागरवा के गांव मातासुला में शुक्रवार अपराह्न बाद आए अंधड़ और तेज बारिश के दौरान कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। मकानों की कच्ची-पक्की दीवारें ढह गई। झोपडिय़ों की छत पर लगाई सीमेंट की चद्दरें उड़ गई। छोटी सरवन पंचायत समिति के प्रधान राजेश कटारा ने बताया कि इस दौरान मातासुला गांव में एक मकान की छत पर पोल गिरा। इससे छत गिरने के कारण 40 वर्षीय मानसिंह पुत्र राजेंग की मौत हो गई। अंधड़ के दौरान 22 कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इससे ग्रामीणों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों की तत्काल मदद करने की मांग की है।

सर्वे कर सहायता की मांग
इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंदसिंह राव के नेतृत्व में कलक्टर को ज्ञापन दिया गया, जिसमें गत पांच जून को जिले के छोटी सरवन, आंबापुरा, कुशलगढ़, घाटोल क्षेत्र में अंधड़ और बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की सर्वे कराने और प्रभावितों को तत्काल आपदा राहत के तहत सहायता देने की मांग की गई। ज्ञापन पर हकरू मईड़ा, राजेश कटारा, गौरवसिंह राव, अर्जुन मईड़ा, संजय पंड्या, मणिलाल गुर्जर आदि ने हस्ताक्षर किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग