Banswara Crime News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव के नजदीक स्थित जंगल से एक युवक और युवती का शव बरामद किया गया है। दोनों की पहचान कर ली गई है और आज दोनों का पोस्टमार्टम किया जाना है। प्रारंभिक जांच में लव फेलियर के बाद सुसाइड का केस लग रहा है, लेकिन उसके बाद भी हर एंगल से पुलिस जांच कर रही है। मामला आंबापुरा थाना इलाके का है।