
Rajasthan News : बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ के कांसला में शुक्रवार को धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कांसला गांव धर्म परिवर्तन कराने की सूचना मिली थी। ऐसे में मौके पर पहुंचे तो वहां प्रार्थना कराए जाने की जानकारी मिली। साथ ही कुछ लोग प्रार्थना के बाद बाहर निकल रहे थे, जिनके हाथों में पेम्पलेट व धर्म विशेष की पुस्तकें वितरित की जा रही थीं। यहां लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन करने पर रुपए पैसों के साथ अन्य सामान का वादा दे रहे थे। आंध्रप्रदेश के लोगों के साथ ही स्थानीय निवासी शैलेंद्र पुत्र वालहिंग डोडियार निवासी बीजलपुर भी इसमें शामिल था। मौके से एक कार को भी जब्त किया गया। धर्म विशेष के पत्रक और साहित्य को भी जब्त किया है।
कमलेश पुत्र रावजी डामोर, सवसिंग पुत्र लिमजी कटारा और राकेश पुत्र परथेंग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीड़ित सभी अपने घर पर थे, तभी आरोपी आए और धर्म परिवर्तन का झांसा दिया। साथ ही एक लाख रुपए दिलाने की बात कही। यह भी कहा कि हर माह राशन आदि का सामान भी मिलेगा।
पुलिस ने 42 वर्षीय आंध्र प्रदेश निवासी मिनजुरु नेरु पुत्र सुभ्रमन्य, 42 वर्षी पुष्मा पत्नी प्रसाध, 64 वर्षीय तेरे एलिजाबेथ पत्नी सुधाकर राव, 32 वर्षीय ललिता पत्नी राजेश के साथ ही बिजलपुर निवासी शैलेंद्र पुत्र वालहेंग, 38 वर्षीय बिजलपुर निवासी कालू सिंह पुत्र झिथरा डोडियार को गिरफ्तार किया।
इस मामले में हिंदू युवा जनजाति संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश डामोर एवं गांव के अन्य नागरिक ने विरोध जताया। इस अवसर पर कानहिंग, दुबला, तोलाराम, राकेश, गणेश, राजेश, रूमाल, शंकर, कोमन, धूलजी, शरद, मोहन पुजारी, मांगीलाल वह अन्य भक्त व साधुओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
Updated on:
26 Jan 2025 02:34 pm
Published on:
26 Jan 2025 02:33 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
