
भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) में बड़ी उठापटक जारी
Bharat Adivasi Party Shocking Step : बांसवाड़ा में लोकसभा चुनाव 2024 में तेजी से उभरकर आई भारतीय आदिवासी पार्टी में बड़ी उठापटक हुई है। चुनाव के दूसरे फेज में हाल ही हुए मतदान के बाद पार्टी के प्रचार की मुहिम में उम्मीद के मुताबिक काम नहीं करते हुए अपना मतलब साधने की हरकतों पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल कार्यकारिणी तक के सभी पदाधिकारी पदच्युत कर दिए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने इस संबंध में आदेश जारी किया। फिलहाल महाराष्ट्र में चुनाव केम्पेन के लिए डटे मोहनलाल रोत ने बताया कि उदयपुर में कुछ पदाधिकारियों ने पद का दुरुपयोग करते हुए प्रचार अभियान में आशा के अनुरूप चुनाव में सहयोग नहीं किया। इस तरह की शिकायतें भी आई कि उन्होंने समाज से ज्यादा निजी स्वार्थों को महत्व दिया गया।
इस पर सख्ती बरतते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने उदयपुर क्षेत्र के तमाम मंडल, ब्लॉक, जिला, संभाग, प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। अब चुनाव के नतीजे आने के बाद सर्वसम्मति से उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
मोहनलाल रोत ने स्पष्ट किया कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहतर काम किया है। इससे लोकसभा और बागीदौरा विधानसभा सीट दोनों पर पार्टी सीधी टक्कर में है। रोत ने नतीजों को लेकर कहना अतिश्योक्तिपूर्ण बताया और दावा किया कि कम अंतर से भी जीत की संभावना है। फिलहाल इंतजार है, लेकिन यह तय है कि पूरे इलाके में जनाधार बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें -
Published on:
01 May 2024 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
