18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब

illegal liquor seized, banswara crime news : डीएसपी की साझा कार्रवाई में सामने आई शराब तस्करों में शातिरी, बाकायदा एस्कॉर्ट कर लाई जा रही मध्यप्रदेश निर्मित शराब
2 min read
Google source verification
बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब

बांसवाड़ा : तस्कर नाकाबंदी तोडकऱ भागा, पुलिस ने पीछा कर पकड़ी मध्यप्रदेश निर्मित 3 लाख की शराब

बांसवाड़ा. बीती रात हुई डीएसटी और जिले के सल्लोपाट थाना पुलिस की साझा कार्रवाई के दौरान शराब तस्करों की हिमाकत ने चौंका दिया। एस्कॉर्ट कर रहे वाहन का चालक नाकाबंदी तोडकऱ भाग निकला था। पीछे मध्यप्रदेश निर्मित शराब से लदी जीप आई तो वह भी आगे नाकाबंदी प्वाइंट पर जवान देखकर से कुछ दूरी से ही मुड़ गई। तब उसे पीछाकर पकडऩा पड़ा। पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर ने बताया कि जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार रात मुखबीर की सूचना पर पुलिस की जिला विशेष टीम और सल्लोपाट थाने की टीम ने अनास चौकी के सामने संयुक्त नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक जीप को संदेह पर ईशारा कर रूकवाया, जो उसका चालक नाकाबंदी तोड़ते हुए गाड़ी भगा ले गया। फिर पीछे एक और जीप आती दिखी, जिसके चालक ने प्वांइट से पहले ही ब्रेक लगा दिया और मुडऩे लगा। इससे शंका बढ़ी और पीछा कर जीप रोकी गई।

बांसवाड़ा : दोस्तों के साथ घूमने गया किशोर जुआफाल में डूबा, चट्टान पर चढकऱ पानी में कूदा और... देखें वीडियो

पूछताछ पर उसके चालक ने अपना नाम सज्जनगढ़ क्षेत्र के रेंगनिया गांव का निलेश पुत्र सुरसिंग भाभोर बताया। जीप की तलाशी लेने पर उसमें मध्यप्रदेश निर्मित 20 पेटी बीयर सहित अंग्रेजी शराब की कुल 140 पेटियां बरामद हुई। थानाधिकारी नागेंद्रसिंह के अनुसार थाने लाकर पूछताछ में आरोपी निलेश ने जानकारी दी कि उससे आगे एस्कोर्ट कर रही जीप डूंगरा निवासी बाबू लबाना ही है, जिसे राजू नाम का युवक चला रहा था। उसे केवल यही फोलो करने को कहा गया। शराब कहां पहुंचानी थी, इसकी जानकारी से उसने इनकार किया। मामले में और पूछताछ के लिए पुलिस ने आरोपी निलेश को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब शराब की आवक और गंतव्य को लेकर तफ्तीश जारी है। धरपकड़ में डीएसटी के हैड कांस्टेबल आबिद खान की टीम के साथ सल्लोपाट थाने के एएसआई जफरूल्ला खां, कांस्टेबल लोकेश कुमार, विमल कुमार, चालक कांस्टेबल महेन्द्रसिंह भी शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग