23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुझे छोड़ दो…’ दर्द से कराहती रही युवती, भूत भगाने के नाम पर महिला तांत्रिक की बेरहमी; वीडियो बनाते रहे लोग

राजस्थान के बांसवाड़ा में अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत वरेट के माता फला गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान ‘भूत भगाने’ के नाम पर एक युती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
2 min read
Google source verification
Rajasthan Tantrik Assault

भूत भगाने के नाम पर महिला तांत्रिक ने युवती से की मारपीट। फोटो: पत्रिका

बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा में अंधविश्वास का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत वरेट के माता फला गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान ‘भूत भगाने’ के नाम पर एक युती के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। महिला तांत्रिक ने युवती के बाल खींचकर उसे घसीटा, थप्पड़ मारे और उसके शरीर पर चढ़कर कूदती रही। भूत भगाने की प्रक्रिया के नाम पर युवती पर कहर बरपाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला तांत्रिक अंधविश्वास में लगातार मारपीट करती है और पीड़िता उसे छोड़ने की गुहार लगाती नजर आती है। लेकिन, लोग मदद करने की जगह इस घटनाक्रम का वीडियो बनाते रहे।

इस घटना के तीन वीडियो वायरल हो रहे है। जिनमें पहला वीडियो 2 मिनट और 50 सैकंड का, दूसरा 51 सैकंड और तीसरा वीडियो एक मिनट 29 सैकंड का है। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तीनों वीडियो में सामने आया कि एक धार्मिक आयोजन के दौरान कथित तौर पर भूत शरीर में घुसने से युवती को जमीन पर लेटा दिया गया। एक महिला तांत्रिक अपने बाल बिखेरकर हाथ में त्रिशूल लेकर पीड़ित युवती से मारपीट कर रही है। भूत भगाने के लिए युवती को कई थप्पड़ मारे और उसके बाल खींचे गए।

‘भूत’ को ललकारा… भागने के लिए धमकाया

वीडियो में महिला तांत्रिक पीड़िता को भूत मानकर उसे ललकारते हुए भाग जाने के लिए कहती है। कुछ देर के लिए पीड़िता को जमीन पर लिटाकर महिला तांत्रिक उसके दोनों हाथों पर अपने पैर रखकर खड़ी हो जाती है।

बाल पकड़ घसीटा, त्रिशूल गर्दन के पास रखा

पीड़ित युवती के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा भी गया। महिला ने कथित रूप से त्रिशूल युवती की गर्दन के पास और बाद में पेट पर रखा और उसके ऊपर पैर रखकर चढ़ गई। पीड़िता दर्द से कराहती हुई खुद को छोड़ने की गुहार लगाती रही। वहां मौजूद लोगों से भी बचाने और छुड़ाने की मिन्नतें करती दिखी। लेकिन, लोग तमाशाबीन बने रहे।

परिजन लेकर गए, लोग भी वीडियो बनाते रहे

वहां मौजूद कुछ लोग अंधविश्वास के नाम पर महिला से हो रही मारपीट रोकने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। इधर, जानकारी मिली कि महिला के परिजन ही उसे भूत भगाने के लिए धार्मिक स्थल पर लेकर गए थे, जहां यह घटनाक्रम हुआ। मामले में पुलिस शिकायत या कार्रवाई नहीं हुई है।