
Weather Update : बांसवाड़ा में मौसम चक्र बदल रहा है। सर्दी के दिनों में अब भी गर्मी का अहसास है। अमूमन कार्तिक मास में सर्दी शुरू हो जाती है। पर, इस बार 22 अक्टूबर (कार्तिक षष्ठी) को भी सूरज तमतमा रहा है। गर्मी व उमस से लोग बेहाल हैं। अब भी पारा 36 डिग्री के करीब, जबकि अमूमन 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। इस कारण दिन की तीखी धूप से बचने के लिए अभी भी लोगों को सफर के दौरान कपड़े और टोपी की ओट लेनी पड़ रही है। तपिश का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लोगों को अभी भी एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि, सामान्यतौर पर माना जाता है कि दिन का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। पर, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे अधिकतम तापमान में 10 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री अधिक होना माना जा रहा है।
तापमान : दिन का तापमान 20-25 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।
सर्दी : कार्तिक मास में सर्दी की शुरुआत होती है, खासकर उत्तर भारत में। सुबह और शाम के समय में ठंडक महसूस होती है।
धुंध : अक्सर सुबह में धुंध या कोहरा दिखाई देता है।
वर्षा : कार्तिक मास में वर्षा कम होती है, लेकिन कभी-कभी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम की स्थिति : आम तौर पर मौसम शुष्क और साफ रहता है, लेकिन कभी-कभी बादल छाए रहते हैं।
मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की संभावना जताई है। विभाग की मानें तो 28 अक्टूबर तक पूरे राजस्थान में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की भी बात कही जा रही है। 29 अक्टूबर से मौसम में बदलाव आएगा।
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल, प्रो नरपत सिंह राठौड़ ने बताया कि दीपावली के बाद तापमान घटेगा। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और आधा उदयपुर जिले का क्षेत्र कर्क रेखा के नजदीक हैं। इस कारण यहां तापमान अधिक रहता है और रात में कम। यहां गर्मी का एहसास है। अन्य मैदानी भागों में तापमान गिरा है। दीपावली के बाद इन क्षेत्रों में भी तापमान गिरेगा।
17 अक्टूबर - 32 - 22
18 अक्टूबर - 31 - 25
19 अक्टूबर - 32 - 24
20 अक्टूबर - 30 - 23
21 अक्टूबर - 32 - 22
22 अक्टूबर - 34 - 23
23 अक्टूबर - 35 - 20
24 अक्टूबर - 35 - 19
25 अक्टूबर - 36 - 15
26 अक्टूबर - 36 - 16
27 अक्टूबर - 36 - 18
28 अक्टूबर - 36 - 20।
Published on:
23 Oct 2024 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
