11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे दिन भी थमे रहे पहिए, परिवहन व्यवस्था ठप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

दूसरे दिन भी थमे रहे पहिए, परिवहन व्यवस्था ठप

बांसवाड़ा.राजस्थान रोडवेज संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्मिकों की हड़ताल के दूसरे दिन यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिस कारण बड़ी संख्या में यात्री निजी बसों या अन्य साधनों के सहारे ही यात्रा कर सके। गौरतबल है कि विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से रेाडवेज कार्मिकों के हड़ताल पर उतरने के कारण बांसवाड़ा आगार से बसों को संचालन ठप रहा। वहीं, वर्कशॉप के बाहर धरने पर बैठे कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संगठन पदाधिकारी मनोहर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार और कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता नहीं हो सकी है। जिस कारण संगठन की ओर से हड़ताल जारी रखने के निर्देश मिले हैं। संगठन की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के निर्देशों पर ही हड़ताल वापस ली जाएगी। कोई निष्कर्ष न निकल पाने के कारण मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने की सफाई एक ओर हां संयुक्त मोर्चा के कार्मिक हड़ताल पर उतरे हैं। वहीं, दूसरी हड़ताल पर न रहने वाले कार्मिकों ने बस स्टैंड की सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया। इस संबंध में बांसवाड़ा आगार प्रबंधक रवि कुमार मेहरा ने बताया कि हड़ताल के कारण बसों का संचालन ठप है। इसलिए बस स्टैंड की सफाई की गई। वे कार्मिक जो हड़ताल पर नहीं हैं। उन्होंने मिलकर पूरे बस स्टैंड की सफाई की और बस स्टैंड को दुरुस्त किया।

Read more : चीन ने कैसे लगा दिया अड़ंगा: वसुंधरा राजे सरकार क्यों नहीं दिखा पाएगी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी, जानिए

Read more : छुट्टियों में मशगूल कौन सा नगर निगम भूल गया प्रधानमंत्री की घोषणा, पीएम की घोषणा के 5 दिन बाद कहां शुरू होगा स्वच्छता अभियान, जानिए

Read more : VIDEO: सेना के तीनों अंगों की संयुक्त कमांडर कॉन्फ्रेंस 28 को जोधपुर में, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

Read more : उपलब्धियां गिनाने पहुंचे थे अमित शाह, सुननी पड़ गईं वसुंधरा सरकार के मंत्रियों-विधायकों की शिकायतें