बांसवाड़ा। गढ़ी थाना इलाके के सामागड़ा स्थित पेट्रोल पम्प पर गत माह हुई डकैती की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में पांच जने और हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। इनमें एक नाबालिग भी है। वारदात का भंड़ाफोड़ करते हुए पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने सुनील चरपोटा पुत्र संतोष, प्रकाश निनामा पुत्र अर्जुन व विनोद निनामा पुत्र हीरा निनामा की गिरफ्तारी बताई है।