30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : राजस्थान का रण : कांग्रेस की ओर से सीएम कौन होगा के सवाल पर बोले पायलट- कांग्रेसी ही होगा मुख्यमंत्री

www.patrika.com/banswara-news
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 27 Nov 2018, 2:58 PM IST

banswara

Video : राजस्थान का रण : कांग्रेस की ओर से सीएम कौन होगा के सवाल पर बोले पायलट- कांग्रेसी ही होगा मुख्यमंत्री

बांसवाड़ा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट बांसवाड़ा जिले की घाटोल विधानसभा क्षेत्र के पीपलखूंट में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे। पायलट का स्वागत करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तलवार देकर नारे लगवाए। संबोधन में पायलट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि जिस धाम के कारण वहां सभा करने पहुंचे थे वहा 10 मिनट निकाल कर मंदिर में दर्शन करने पहुंच जाते तो भाजपा की 2-5 सीटे बढ़ जाती। लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है क्योंकि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर बाते करते हुए लोगों को एक बार फिर कांग्रेस को वोट देने की बात कही। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सचिन पायलट को सुनने पहुंचे।

Video : राजस्थान का रण : प्रधानमंत्री मंदिर में जाकर हाथ जोड़ लेते तो भाजपा की 2-5 सीट बढ़ जाती, लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है- पायलट

कांग्रेसी होगा सीएम
सभा के बाद सचिन पायलट से जब पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस की ओर से सीएम का चेहरा कौन होगा तो इसके जवाब में पायलट ने जल्दबाजी दिखाते हुए कहा कि कोई कांग्रेसी ही होगा। इस दौरान पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में वसुंधरा सरकार से हर कोई त्रस्त है। चुनावी हवा कांग्रेस के पक्ष में है और इस बीच चाहे प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह या कोई भी आए कांग्रेस भारी बहुमत से विजय होगी।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग