13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच के उपचुनाव : मतदाताओं में उत्साह अपार

Bye election, Bye election in Rajasthan : जगपुरा में रमेश बरगोट व अमरथून में राजेंद्र चरपोटा सरपंच बने

less than 1 minute read
Google source verification
सरपंच के उपचुनाव : मतदाताओं में उत्साह अपार

सरपंच के उपचुनाव : मतदाताओं में उत्साह अपार

बांसवाड़ा (घाटोल ). जिले की घाटोल पंचायत समिति में जगपुरा व अमरथून में सरपंच पद के लिए उपचुनाव हुआ। जिसमें मतदान को लेकर मतदाताओं में अपार उत्साह देखा गया। सुबह से ही मतदान को लेकर कतार नजर आई। यहां अमरथून में जहां 87.24 एवं जगपुरा में 82.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया के बाद शाम को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। जिसमें जगपुरा में रमेश बरगोट ने 194 मतों से जीत दर्ज की। यहां पर बरगोट ने कुल 1302 मत प्राप्त किए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी सुशीला को 1108 मत मिले। इसी प्रकार से अमरथून में राजेंद्र चरपोटा 1307 मतों से विजय घोषित किए गए। उन्हें कुल 1994 मत मिले।
इसलिए हुए उपचुनाव
यहां पूर्व सरपंचों की मृत्यु के बाद उपचुनाव की तिथि घोषित की गई थी। जानकारी के अनुसार तत्कालीन जगपुरा सरपंच नारायणलाल ताबियार की कोविड़ से एवं अमरथून सरपंच गौतमलाल की हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद यहां का जिम्मा उप सरपंच संभाल रहे थे। मंगलवार को दोनों ही पंचायतों में उपचुनाव के बाद नए सरपंच बने हैं।
ये थे चुनाव मैदान में
जगपुरा में तत्कालीन सरपंच नारायणलाल ताबियार की पत्नी सुशीला देवी एवं रमेश बरगोट चुनावी मैदान में थे, वहीं अमरथून में पूर्व सरपंच धीरजमल, विटली देवी एवं राजेन्द्र प्रसाद चरपोटा मैदान में थे। इधर, बामनपाड़ा में भी वार्ड पंच के रिक्त पद को लेकर चुनाव हुए। जिसमें 90.60 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान उपखण्ड अधिकारी विजयेष पंड्या, तहसीलदार सतीष पाटीदार, राजकुमार सारेल, डिप्टी कैलाश चन्द्र, विकास अधिकारी सुनील वर्मा, थानाधिकारी हेमंत चौहान, अरविंद कुमार, गोविंद भावोर आदि की टीम तैनात रही।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग