26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देर रात 65 यात्रियों से भरी बस पर फिर हुआ पथराव, तीन वाहनों के कांच टूटे, यात्री सहमे

बांसवाड़ा-अहमदाबाद निजी बस पर बुधवार रात करीब 12 बजे डूंगरपुर से पहले सरकण घाटी पर पथराव का मामला ( attack on bus in banswara ) सामने आया है। ( banswara crime news ) बस में सवार यात्री रोहित काटुवा ने बताया कि निजी ट्रावेल्स की बस बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 20 Nov 2019, 1:53 AM IST

देर रात बस पर फिर हुआ पथराव, तीन वाहनों के कांच टूटे, यात्री सहमे

देर रात बस पर फिर हुआ पथराव, तीन वाहनों के कांच टूटे, यात्री सहमे

बांसवाड़ा.

बांसवाड़ा-अहमदाबाद निजी बस पर बुधवार रात करीब 12 बजे डूंगरपुर से पहले सरकण घाटी पर पथराव का मामला ( attack on bus in Banswara ) सामने आया है। पथराव से बस सहित दो अन्य वाहनों के कांट टूट गए और वारदात से बस में सवार यात्री सहम गए। बस चालक ने समझदारी दिखाई और कांच फूटने के बावजूद बस पर नियंत्रण रखा और मौके से बस निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंच गए।

यह है पूरा मामला ( banswara crime news )


बस में सवार यात्री रोहित काटुवा ने बताया कि निजी ट्रावेल्स की बस बांसवाड़ा से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 65 यात्री सवार थे। इस दौरान डूंगरपुर से करीब 5 किलोमीटर पूर्व सरकण घाटी के निकट अचानक तेज अवाज हुई। सभी यात्री किसी वाहन से दुर्घटना की आशंका पर सहम गए। पर, कुछ ही देर में पता लगा कि बस के आगे का कांच बदमाशों ने पत्थर मार कर तोड़ दिया है। इस दौरान एक के बाद एक कई पत्थर बस के अन्य भागों पर भी लगे। साथ ही चल रहे अन्य वाहनों पर भी पथराव हुआ, जिससे मिनी जीप का भी कांच टूट गया।

एक सप्ताह में यह तीसरी वारदात

घटना की सूचना पुलिस ( Banswara police ) को दी। लेकिन यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य पर जाना था इस कारण बस अहमदाबाद के लिए रवाना कर दी गई। उल्लेखनीय है कि बांसवाड़ा-अहमदाबाद बस पर लगातार पथराव के मामले सामने आ रहे हैं। गत एक सप्ताह में यह तीसरी वारदात है।

यह खबरें भी पढ़ें...


सड़क हादसे ने चंद लम्हों में उजाड़ दिया परिवार, पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत, मचा कोहराम


रिश्तेदार ही बना दरिंदा: चलती बस में 12 साल की बालिका से किया बलात्कार

फेसबुक आईडी हैक कर बहन से मदद के बहाने मांगी धनराशि, कर डाली हजारों रूपए की ठगी

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग