
बांसवाड़ा.Rahul Gandhi in maangaarh dham: राजस्थान-एमपी सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा का चुनावी चक्र नजदीक है। इसकी गूंज आज मानगढ़ धाम से सुनाई देगी। कांग्रेस राजस्थान और एमपी की रिजर्व 72 सीटों पर यहां से अपना हाथ पहुंचाने का प्रयास करेगी। इसमें राजस्थान की 25 और मध्यप्रदेश की 47 सीटें शामिल हैं। रिजर्व सीटों को देखते हुए सभा के लिए विश्व आदिवासी दिवस का दिन तय कर कांग्रेस आज बड़ी सभा करने जा रही है। इसमें पार्टी के आलाकमन कहे जाने वाले नेता से लेकर प्रदेश के मुखिया शामिल हो रहे हैं। सभा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्यों कि एक ही हाथ से सभी को साधने का प्रयास रहेगा। इसलिए ही कांग्रेस यहां पूरा जोर लगा रही है। क्योंकि प्रदेश में अन्य स्थानों पर जातिगत व अन्य समीकरण देखें तो अलग-अलग हैं। इसके लिए अलग-अलग राजनीति के दांव-पेंच की दरकार है। पर, यहां रिजर्व सीटों पर दाव यदि चल जाता है तो कांग्रेस की झोली भर सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री कई बार मानगढ़ पहुंच चुके हैं और अब पूरी ताकत के साथ आदिवासियों के महत्वपूर्ण दिवस पर जुड़कर वोट बैंक बढ़ाने की मंशा है।
यह है अभी 25 सीटों का गणित
प्रदेश में विधानसभा की 200 सीटों में से 25 आरक्षित हैं। इन पर गत चुनाव के तहत नजर डालें तो 25 में से 13 कांग्रेस और 8 बीजेपी के पास हैं। 2 अन्य और 2 निर्दलीय के पास है। बस यही गणित कांग्रेस अपने पक्ष में और भी मजबूत करना चाहती है। यदि यह होता है तो बड़ी कामियाबी दिला सकता है। वहीं गढ़ कही जाने वाली 28 सीटें बीजेपी के पक्ष में तो 3 कांग्रेस की बताई जाती हैं। यदि ट्रेंड को देखें तो राज्य में 56 सीटें ऐसी हैं जहां एक बार कांग्रेस व एक बार बीजेपी जीत दर्ज करती आई है। इन्हें 56 सीटों में से यही ट्रेंड चलता है तो कांग्रेस इसकी भरपाई सभी रिजर्व सीटों के जरिए करने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री गहलोत भी आज मानगढ़ में
मानगढ़ में होने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे । इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बांसवाड़ा पहुंच चुके हैं। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, सह प्रभारी निजामुद्दीन काजी, अमृता धवन बीते चार दिनों से बांसवाड़ा में ही हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए आदिवासी क्षेत्र में राहुल का यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है।
Updated on:
09 Aug 2023 09:55 am
Published on:
09 Aug 2023 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
