मृदुल पुरोहित/बांसवाड़ा. राजनीति में राजनीतिक दलों और नेताओं की सबसे बड़ी परीक्षा जनता का विश्वास जीतने की होती है। वर्तमान दौर में इस परीक्षा में राजनीतिक दलों से जुड़े अधिकांश राजनीतिज्ञ अनुत्तीर्ण ही हो जाते हैं, लेकिन आदिवासी बहुल बांसवाड़ा जिले में कुछ राजनेता ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने जनता का ऐसा विश्वास जीता कि ‘हार’ उनसे कोसों दूर रही। इन राजनेताओं में स्व. हरिदेव जोशी ने लगातार दस बार जीत दर्ज कर रिकार्ड स्थापित किया, जो अब तक नहीं टूट पाया है। जोशी का जन्म 17 दिसंबर 1921 में हुआ था।