26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Panchayat Election: सरकारी भर्ती की तर्ज पर मिले सरपंच चुनाव में आरक्षण, TSP एरिया के SC वर्ग ने भजनलाल सरकार से की मांग

Banswara News: बांसवाड़ा जिले के अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) में वर्ष 2026 के पंचायतीराज चुनावों को लेकर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने की मांग उठी है।

2 min read
Google source verification
rajasthan panchayat election

Photo:AI Generated

Reservation Demand In Sarpanch Election:बांसवाड़ा जिले के अनुसूचित क्षेत्र (टीएसपी) में वर्ष 2026 के पंचायतीराज चुनावों को लेकर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए आरक्षण लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि टीएसपी क्षेत्र में पहले से ही सरकारी भर्तियों और पदोन्नति में एससी वर्ग को 5% आरक्षण का प्रावधान लागू है, ऐसे में पंचायत चुनावों में भी यही व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण की मांग

ज्ञापन में मांग की गई है कि आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 में ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंचायत समितियों में प्रधान पद एससी वर्ग के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षित किए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे सामाजिक न्याय को मजबूती मिलेगी और एससी वर्ग की भागीदारी स्थानीय शासन में बढ़ेगी।

रोटेशन पद्धति लागू करने पर जोर

ग्रामीणों ने रोटेशन पद्धति लागू करने की भी मांग उठाई है, ताकि आरक्षण का लाभ अलग-अलग पंचायतों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जिन ग्राम पंचायतों में एससी मतदाताओं की संख्या 15 प्रतिशत से अधिक है, वहां सरपंच पद को एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया जाए। उनका मानना है कि इससे प्रतिनिधित्व संतुलित और प्रभावी होगा।

नवसृजित पंचायतों में भी लागू हो आरक्षण

ज्ञापन में यह मांग भी प्रमुखता से रखी गई कि नवसृजित ग्राम पंचायतों में भी पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 26 के तहत आरक्षण का प्रावधान लागू किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि नई पंचायतों में शुरुआत से ही आरक्षण व्यवस्था लागू होना जरूरी है, ताकि सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके।

इस दौरान अरथूना क्षेत्र के हरीश तिरगर, गिरीश तिरगर, कन्हैयालाल सरगड़ा, परमेश्वर सरगड़ा, विक्रम, नरसिंग, अजय, सुनील और सतीश सहित कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई।