
बांसवाड़ा : छत पर कपड़े सुखाने गई महिला गैलेरी सहित नीचे गिरी, अचानक चीख-पुकार से मची अफरा-तफरी
बांसवाड़ा. दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन कस्बे में मंगलवार को छत पर कपड़े सुखाने गई महिला गैलेरी सहित नीचे आ गिरी। मलबे तले दबने से यहां नीचे बैठे दुकानदार भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी छोटी सरवन में प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा ले जाया गया। हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे यहां यहां बाजार में जगदीशचंद्र जोशी के मकान पर हुआ। करीब 35 वर्ष पूर्व बने मकान के नीचे शर्मा मेडिकल स्टोर और उससे सटकर होटल है। मकान में किराए पर रह रहे कुशन मेकर बबलू की पत्नी छत पर कपड़े सुखाने गई। इसी बीच इसी बीच, अचानक गैलेरी का बड़ा हिस्सा भरभराकर आगे टीन शेड पर होते हुए धराशायी हो गया। इसके साथ महिला भी नीचे आ गिरी। हादसे के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक विनोद शर्मा नीचे दुकान पर बैठे थे। मलबा और टीनशेड शर्मा पर आ गिरने से वे भी जख्मी हुए।
गैलेरी गिरने पर धमाके जैसी आवाज हुईं, वहीं दोनों घायलों की चीख-पुकार सुनकर सरपंच कांतिलाल, पूर्व सरपंच नारायणसिंह, मकान मालिक का बेटा पिंटू सहित आसपास के लोग दौड़े। बाद में दोनों घायलों को निकालकर सीएचसी भिजवाया गया। दोनों को फ्रेक्चर होने से तत्काल बांसवाड़ा भेज दिया गया।
नीचे और कोई नहीं होने से टला बड़ा हादसा
यहां दुकान के आगे टीनशेड के नीचे अक्सर गायत्रीदेवी जोशी और अन्य लोग बैठते हैं, लेकिन मंगलवार को इत्तेफाक से वे घर के आंगन में ही थी। इसके अलावा होटल और मेडिकल स्टोर पर हादसे के दौरान कोई ग्राहक नहीं था। इससे बड़ा हादसा टाल गया, वरना जो भी नीचे होते वे भी मलबे तले आ जाते।
Published on:
26 Aug 2020 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allबांसवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
