11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान का रण : युवा मतदाताओं ने जोश के साथ कहा- भ्रष्टाचार खत्म हो और महिलाओं की सुरक्षा हो

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
banswara

राजस्थान का रण : युवा मतदाताओं ने जोश के साथ कहा- भ्रष्टाचार खत्म हो और महिलाओं की सुरक्षा हो

बांसवाड़ा. पहली बार मतदान को लेकर युवा मतदाताओं में उत्साह होने के साथ स्थानीय व देश-प्रदेश की समस्याओं का समाधान भी चाहते हैं। युवाओं से मतदान के साथ उनका लक्ष्य एवं सोचा जानी तो इस प्रकार से बयां की।

घुसपैठ पर लगे लगाम
विनोद परमार ने कहा कि पहली बार मतदान यह सोचकर करूंगा कि देश में घुसपैठियों पर लगाम लगे। बेरोजगारी दूर हो। यह देख कर वोट करूंगा कि साफ छवि का नेता हो। वह क्षेत्रीय समस्याओं को महत्व दें।

रोजगार को मिले बढ़ावा
पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि देश प्रदेश में बेरोजगारी मुख्य समस्या है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढं़े। भर्ती प्रक्रियाओं पर रोक न लगे। सबको समान रूप से नौकरियों के अवसर मिलें।

महिलाओं को मिले सुरक्षा
अभिषेक पंचाल ने अनुसार देश में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हंै। इन पर रोक लगे। मैं मतदान यह सोचकर करूंगा कि नेता कैसा है। वह साफ छवि का है या नहीं। जनता के प्रति वह कितना जवाबदेही होगा।

जवाबदेही जरूरी
मयूर पंचाल ने बताया कि पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साह है। मतदान यह देखकर दूंगा कि चुनाव लड़ रहे नेता में जनता के प्रति कितनी जवाबदेही होगी। वह भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार, आपराधिक घटनाओं पर कितना कारगर कदम उठा सकेगा।

Video : राजस्थान का रण : पत्रिका अभियान से जुड़ीं नारी शक्ति, हर हाल में वोट देने और दूसरों को प्रेरित करने का लिया संकल्प

स्थानीय विकास को मिले महत्व
भाविक श्रीमाली ने कहा कि पहली बार मतदान करने को लेकर काफी उत्साह हूंै। यह देखकर मतदान करूंगा कि वह कितना विकास करा सकेगा। पार्टी व राजनीतिक स्तर पर उसका कितना वजूद है।

साफ छवि का हो नेता
हिमानी जोशी का कहना है कि पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साहित हूं। मैं यह सोचकर मतदान करूंगी कि देश व प्रदेश में महिला सुरक्षा को बढ़ावा मिले।

शिक्षा को मिले बढ़ावा
कुलदीप कलाल के अनुसार बालिका शिक्षा को बढ़ाव मिले। रोजगार के अवसर मिले। भ्रष्टाचार दूर हो। युवाओं को रोजगार के अवसर मिले।

विकास कार्य के लिए देंगे वोट
हबीस टेलर ने कहा कि जो ग्रामीणों की समस्याओं, विकास को महत्व दे, किसानों की समस्याएं सुने। किसानों की सुसाइड रोकने की दिशा में काम करे वैसे प्रत्याशी को वोट देंगे। जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाल उम्मीदवार वोट करेंगे।

साफ छवि का हो
संजय चरपोटा ने बताया कि पहली बार मतदान करूंगा। साफ छवि और योग्याता को देखकर वोट करूंगा। अपेक्षा की जाएगी कि क्षेत्र के विकास को महत्व मिले। निष्पक्ष भाव से कार्य हो और बेरोजगारी दूर हो।

भ्रष्टाचार से मिले मुक्ति
पलक जैन के अनुसार प्रत्याशी देश व प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने में कदम उठाने वाला हो। क्षेत्र के विकास को महत्व दे। ऐसा व्यक्ति हो जो साफ छवि को। ये सब देख कर वोट दूंगा।