दरअसल आज से करीब 10 साल पहले इस गांव में सदी के महानायक दौलतपुर गांव में आए और गांव वालों से एक वादा किया था। वह वादा था गांव में श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन कन्या महाविद्यालय का, लेकिन लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका सपना रियल लाइफ में न तब्दील होकर रील लाइफ की तरह ही रह जाएगा। अमिताभ ने दौलतपुर गांव में करीब दस बीघे जमीन लेकर एक डिग्री कॉलेज का नींव रखी थी। लेकिन जो जमीन अमिताभ बच्चन ने ली थी दस साल बीत जाने के बाद भी आज वह जमीन वैसी ही पड़ी है। ऐसे में गांव के लोग अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाकर उन्हें उनका वादा याद दिला रहे हैं।