वहीं अरविंद राठी के अलावा शातिर बदमाश शिवेंद्र सिंह को भी बाराबंकी जेल में शिफ्ट किया गया है। दरअसल चार दिन पहले शिवेंद्र सिंह तब चर्चा में आया था, जब उसने फैजाबाद जेल में अपने जन्मदिन का खूब जश्न मनाया था और इसका विडियो भी उसने खुद ही सोशल मीडिया में वायरल कर सरकार के दावों की पोल खोली थी। वहीं हाइप्रोफाइल बदमाशों की शिफ्टिंग होने से बाराबंकी जेल प्रशासन में हड़कंप का माहौल है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों कुख्यात अपराधियों को जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। इसके अलावा आतंकी तारिक काजमी, शातिर बदमाश रामायण यादव और रायबरेली के शातिर अपराधी अंकित फोस्टर पहले से ही जे की दूसरी हाई सिक्योरिटी बैरकों में रखे गए हैं।