6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधनी के इस होटल में मालिक ग्राहकों को देता था ये गलत काम करने की इजाजत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपना होटल चलाने के लिए ग्राहकों को देता था मार्फीन के नशे की सुविधा , अब चढ़ा पुलिस के हत्थे ।

2 min read
Google source verification
Hotel Owner

Hotel Owner

बाराबंकी. बाराबंकी में आज पुलिस के हत्थे एक ऐसा शख्स हाथ लगा जो अपना होटल चलाने के लिए ग्राहकों को मार्फीन के नशे की सुविधा मुहैया कराता था। मार्फीन के नशे के आदी लोग इसके होटल में खुलेआम इसका सेवन करते थे। आज जब यह अपराधी ग्राहकों के लिए मार्फीन लेने बाराबंकी आया था तो पुलिस ने इसे धर दबोचा। पुलिस ने इसके पास से 125 ग्राम मार्फीन बरामद कर इसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने इसके पास से एक देशी तमंचा, एक कारतूस भी बरामद किया है।

बाराबंकी के थाना नगर कोतवाली इलाके के यंग स्ट्रीम स्कूल के पास रात्रि को गस्त के दौरान एक ऐसे शातिर व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है जो राजधानी लखनऊ में एक होटल का मालिक है और अपने होटल के कारोबार को चलाने के लिए वहाँ पर आने वाले ग्राहकों को मार्फीन के नशे की सुविधा मुहैया कराता है। मार्फीन का नशा क्योंकि प्रतिबन्धित नशे की श्रेणी में आता है, इसलिए यह शख्स अपने होटल में आने वाले ग्राहकों को बेखौफ होकर नशा करने की छूट देता है। इसके लिए वह मार्फीन की व्यवस्था खुद करता है और ग्राहकों को भारी कीमत में उपलब्ध कराता रहता है। इससे उसका होटल का व्यापार खूब फलता फूलता है। अपने इसी कारोबार के लिए मार्फीन लेने वह बाराबंकी आया था, लेकिन वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि पकड़े गए व्यवसायी का नाम अभिषेक गुप्ता पुत्र श्रवण गुप्ता है और यह राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में इसने स्वीकार किया है कि यह राजधानी लखनऊ में "मंगलम होटल" का मालिक है और अपने यहां आने वाले ग्राहकों को मार्फीन का नशा करने की सुविधा देता है। मार्फीन की व्यवस्था के चक्कर में यह शख्स बाराबंकी आया था। मगर रात्रि के समय पुलिस जब गस्त कर रही थी तो यंग स्ट्रीम स्कूल के सामने अकेले खड़े युवक को देख पुलिस ने अपनी गाड़ी रोक दी। पुलिस को देखकर यह शख्स भागने लगा मगर पुलिस ने इसे पकड़ लिया और शक के आधार पर पुलिस ने इसकी तलाशी ली। तलाशी में इसके पास से 125 ग्राम मार्फीन, एक देशी तमंचा, एक कारतूस पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके इस युवक को जेल भेज दिया है।