8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना पॉजिटिव हो गए हों तो घबराएं नहीं, बस जान लें नई गाइडलाइन और लेना शुरू करें ये दवाएं, हो जाएंगे ठीक

Coronavirus Patients Treatment: उत्तर प्रदेश सरकार ने होम आइसोलेट किए गए लोगों के उपचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसका पालन कर कोरोना प्रभावित घर पर ही स्वस्थ्य हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 20 Apr 2021, 1:26 PM IST

fake medicine

fake medicine

बाराबंकी.coronavirus Patients Treatment: जनपद में एक बार फिर से कोरोना तेजी के साथ अपने पैर पसार रहा है, जिसमें अधिकतर लक्षण विहीन या कम लक्षण वालों को सरकारी गाइडलाइन अनुसार होम आइसोलेट किया जा रहा है। ऐसे लोगों की निगरानी स्वयं महकमे की टीम कर रही है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार ने होम आइसोलेट किए गए लोगों के उपचार के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जिसका पालन कर कोरोना प्रभावित घर पर ही स्वस्थ्य हो रहे हैं।

वजन और आयु के हिसाब से लें दवाएं

एसीएमओ डा. राजीव कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर घबराएं नहीं बल्कि, चिकित्सक के परामर्श से गाइडलाइन के तहत खुद उपचार कर सकते हैं। जल्द ही लाभ मिल जाएगा। गाइडलाइन में मरीज के वजन और आयु के हिसाब से दवा के सेवन करने का तरीका बताया गया है। उन्होंने बताया पिछले साल की अपेक्षा इस साल कोरोना प्रभावितों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। बाराबंकी जनपद में भी संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक बड़ा उछाल आया है।

लेना शुरू करें ये दवाएं

डा. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नई गाइड लाइन के अनुसार अगर किसी को 100 डिग्री फारेनहाइट से अधिक बुखार है और उसका वजन 50 किलो से अधिक है तो वह 650 एमजी की पेरासिटामोल टैबलेट दिन में तीन बार ले सकता है। 12 एमजी की आइवरमेक्टिन टेबलेट पांच दिन तक दिन में एक बार ले सकते हैं। गर्भवती और 12 साल से कम आयु के बच्चों को यह दवा नहीं लेनी है। 100 एमजी का डॉक्सीसाइक्लिन कैप्सूल दिन में दो बार और एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी टैबलेट दिन में एक बार पांच दिन तक लेना चाहिए। विटामिन सी 500 एमजी की एक गोली दिन में तीन बार दस दिन तक, 50 एमजी जिंक टेबलेट दिन में दो बार दस दिन तक लें। इसके अलावा विटामिन बी काम्प्लेक्स की एक गोली का दस दिन के लिए चिकित्सक के परामर्श पर सेवन करना है। अगर कोई पहले से ही डायबिटीज (Sugar), उच्च रक्तचाप (High BP) और दूसरी बीमारी से ग्रस्त है, तो पूर्व से चल रही दवाओं का सेवन भी चिकित्सक के परामर्श से करते रहना है।

इलाज के साथ सावधानी भी जरूरी

- मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें। अलग कमरे में रहें और अलग शौचालय का प्रयोग करें।

- समय-समय पर पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन का लेवल जांचते रहें।

- आक्सीजन लेवल 95 से कम होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को अवगत कराएं।

यह भी पढ़े: कोरोना के लक्षण तो हैं लेकिन RT-PCR टेस्ट में नहीं हो रही पुष्टि, तो तुरंत कराएं CT स्कैन या X-Ray, जानें डाक्टर की क्या है सलाह