2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mulayam Singh Yadav Death : मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुन फूट-फूटकर रोए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप

अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अरविंद सिंह गोप मुलायम सिंह यादव के निधन पर फूट-फूटकर रोए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा कि आज हमने अपना अभिभावक खोया है।

2 min read
Google source verification
former-minister-arvind-singh-gop-wept-bitterly-on-the-death-of-mulayam-singh-yadav.jpg

समाजवादी पार्टी के साथ ही अन्य दलों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश व प्रदेश के हर नेता ने उनके निधन पर दुख जताया है। इस बीच सपा नेता और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अरविंद सिंह गोप मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर सुनकर अपने आपको संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि आज हमने अपना अभिभावक खो दिया है।

पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता के लिए यह बहुत बड़ा सदमा और दुख का समय है। मुलायम सिंह यादव हम लोगों के अभिभावक थे। आज हम लोग जो भी हैं केवल उन्हीं की बदौलत हैं। आज हम सब अपने नेता को खोकर बहुत ज्यादा दुखी हैं। हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि नेताजी की आत्मा को शांति मिले और समाजवादी पार्टी परिवार इस सदमे को बर्दाश्त कर सके। नेताजी हमारे लिए हमेशा अमर रहेंगे।

यह भी पढ़े - ...तो पत्नी साधना गुप्ता की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके मुलायम सिंह

'गरीब, किसान और नौजवानों के मसीहा को खो दिया'

उन्होंने कहा कि हम लोगों के पास कहने के लिए कोई शब्द नहीं बचे हैं। हमने अपना अभिभावक खो दिया है। मुलायम सिंह यादव जैसा नेता पहने न कभी पैदा हुआ था और आगे न कभी पैदा होगा। हमने गरीब, किसान और नौजवानों के मसीहा को खो दिया है। हम अपने श्रृद्धासुमन अपने नेती जी को अर्पित करते हैं। गोप ने कहा कि मुलायम सिंह यादव किसी से भी दिल से जुड़ते थे। हर कार्यकर्ता को यह भरोसा रहता था कि उनका नेता उनके पीछे है। वह हमें कोई परेशानी नहीं होने देगा।

यह भी पढ़े - मुलायम सिंह ने नकल अध्यादेश को खत्म कर खेला था मास्टर स्ट्रोक

'मुलायम ने ही मेरे जैसे तमाम नौजवानों को मंत्री बनाया'

गोप ने कहा कि हम जैसे तमाम नौजवानों को उन्होंने विधानसभा पहुंचाया और मंत्री बनवाया। संघर्ष के दिनों में नेता जी ने हमेशा हम लोगों का हौसला बढ़ाया है। मुलायम सिंह यादव के न रहने से उत्तर प्रदेश और देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। नेता जी देश के हर दल में प्रिय थे। ऐसे नेता युगों-युगों के बाद पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव का न रहना देश और प्रदेश की बड़ी राजनीतिक क्षति है।