
बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में लव मैरिज करने के बाद लड़की को उसके परिजनों द्वारा तालिबानी सजा देने का मामला सामने आया है। जिले के एक गांव में अलग समुदाय के प्रेमी युगल ने गांव के ही एक धार्मिक स्थल पर प्रेम विवाह कर लिया। शादी होने के बाद दोनों गांव में ही रहने लगे। वहीं जब इसकी जानकारी लड़की के परिवार को हुई, तो वह लोग उसे जबरन घर उठा ले गए और सभी ने मिलकर युवती को जमकर मारा पीटा और उसका सिर मुंडवा दिया।
लड़की को लव मैरिज की तालिबानी सजा
हैरान कर देने वाला ये पूरा मामला बाराबंकी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ररिया गांव का है। यहां गांव के निवासी अलग समुदाय के लड़के और लड़की का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के माता पिता न होने के चलते, वह अपनी दादी के यहां पर रहती थी। वहीं लड़के के भी माता पिता न होने के चलते वह गांव में जर्जर आवास पर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। दोनों के बालिग होने के चलते गांव में स्थित एक धार्मिक स्थल पर शादी कर ली। वहीं शादी के बाद युवती अपने प्रेमी पति के साथ जहां वह रहता था वहीं रहने चली गई। इसकी जानकारी जब लड़की के घरवालों और रिश्तेदारों को हुई, तो वह आक्रोषित हो उठे। घरवाले लड़के के घर से जबरन लड़की को ले आए। गांव मे चर्चा है कि घर लाकर लड़की को काफी मारा पीटा। उसके बाद उसके सिर के बाल भी मुंडवा दिए।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो वह हरकत में आई। पुलिस ने लड़की के परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में युवती की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ कस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इश मामले में तीन लोगों को पकड़ लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Updated on:
22 Jun 2021 11:26 am
Published on:
22 Jun 2021 09:32 am
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
