7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video कॉल करके लड़की निकालने लगी सारे कपड़े, पुलिस भी परेशान

देश भर में व्हाट्सएप वीडियो कॉल की आड़ में न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग करके लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले सामने आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
व्हाट्सएप वीडियो कॉल की आड़ में न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग

व्हाट्सएप वीडियो कॉल की आड़ में न्यूड वीडियो रिकॉर्डिंग

उत्तर प्रदेश में भी फेक कॉल करते हुए अश्लील बातें करना और लोगों कों बदनाम करने वालों का गैंग सक्रिय हो गया है। ये गैंग लड़कियों के ज़रिए कॉल करवाकर प्यार का झांसा दिलाता है। फिर लड़कियां विडियो कॉल करती हैं। इसी दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करके अपने जाल में फंसा लेती हैं। इसके बाद शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का खेल। कई लोग अपने न्यूड फोटो या वीडियो देखकर बदनामी होने से डर जाते हैं और ब्लैकमेलर को उनकी मांगी कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं। इसके लिए पुलिस की साइबर सेल को ऐसी बहुत सी शिकायतें मिल चुकी हैं।

इन गैंग युवतियां का शिकार छात्र, टीचर, व्यवसाई सहित पुलिसकर्मी भी हो रहें हैं। बाराबंकी जिले में साइबर सेल को एक ऐसी ही शिकायत मिली है। जिसमें एक व्यवसाई इन गैंक युवतिय के शिकार में फस गया और उसे अब ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस ब्लैकमेलिंग से परेशान व्यवसाई ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और इसकी शिकायत है बाराबंकी पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्यवाई की मांग की है।

बाराबंकी जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यवसाई को एक महिला का वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया। रात में आए महिला के व्हाट्सएप कॉल को व्यवसाई ने पहले तो उठाया नहीं, इसके बाद उसने लगातार दो तीन बार कॉल किया तो व्यवसाई ने उठाया लिया। इसके बाद महिला वीडियो कॉल में अपने कपड़े उतारने लगी तो व्यवसाई डर गया और उसने कॉल काट दी।

इसके बाद व्यवसाय के पास कुछ देर बाद एक वीडियो भेजा जाता है। जिसमें दिखाई देता है कि व्यवसाई अपने कपड़े उतार रहा है। यानि कि उसका चेहरा किसी दूसरे न्यूड वीडियो में एडिट करके लगा दिया गया। इसके बाद उससे ब्लैकमेल किया जाता है और कहा जाता है कि वो पैसे दे नहीं तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जायेगा। इस न्यूड वीडियो कॉल को देखने के बाद व्यवसाई ने किसी तरह हिम्मत करके बाराबंकी पुलिस ने इस पूरे मामले की शिकायत की। बता दें कि इससे पहले भी बाराबंकी जिले में कई लोग इस गैंग युवतियों का शिकार हो चुके हैं।

Video Call Case in Barabanki

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया है कि आज एक प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है। जिसमें एक व्यक्ति ने शिकायत की है कि उनको एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन में व्हाट्सएप के माध्यम से वीडियो कॉल की गई जिसमें किसी ने वीडियो कॉल में अश्लील तरीके से उपस्थित होकर उसी वीडियो को दिखाकर उनसे पैसे मांगे, और कहा गया कि यदि पैसे नहीं दोगे तो इस वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ बाराबंकी की साइबर पुलिस काम कर रही है। जल्द ही ऐसे गिरोह को हम पकड़ेगे जो कि बाराबंकी ही नहीं अन्य जनपदों में लोगों को वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल कर उनसे पैसे उगाही का काम करते हैं।

ये भी पढे: Wife को....बताने वाले 'हेड मास्टर' समेत 3 टीचर सस्पेंड, अलीगढ़ BSA ने कहा 'अपनी वाली..'