23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Flood Alert: दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति, मौसम विभाग अलर्ट

Today Weather Update: बारिश की वजह से कुछ क्षेत्रों में बाढ़ की भयंकर स्थिति है, अभी बाकी कुछ क्षेत्रों में भी बाढ़ की आशंका बानी हुई है जिसको लेकर चेतावनी जारी हुई है।

2 min read
Google source verification
Meteorological Department Alert

Meteorological Department Alert

UP Flood Update: दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे 2 दिन बाद बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश बढ़ सकती है। बिंदु को पढ़े और समझे।

Weather मुख्य और जरूरी बातें

1 इस समय दिल्ली के कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं। यमुना नदी का जलस्तर भी नए रिकॉर्ड पर है।

2 हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश की गतिविधियां कम हो गई हैं अब यमुना में पानी भी धीरे-धीरे कम होगा तथा स्थिति में सुधार हो सकता है।

3 15 जुलाई से बारिश की गतिविधियां उत्तर प्रदेश बिहार सहित पहाड़ों पर बढ़ जाएंगी।

4 16 जुलाई के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बनेगा जो निम्न दबाव और फिर गहरे निम्न दबाव में बदल जाएगा। इसके प्रभाव से मध्य भारत सहित उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

5 मुंबई में मानसून सक्रिय अब दिल्ली सहित उत्तर भारत की बारी। 16 जुलाई से कई राज्यों में बढ़ सकती है बारिश

6 पिछले चौबीस घंटों में मुंबई में लगातार बारिश हो रही है तथा मौसम सुहावना हो गया है।

7 अब 24 घंटे बाद दिल्ली में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी

8 पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूर्वी राजस्थान मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में तेज बारिश होगी।

9 विदर्भ और तेलंगाना में भी बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। पूर्वोत्तर राज्यों सहित सिक्किम में भी मूसलाधार बारिश संभव है।

10 केरल और कर्नाटक सहित उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है।


महत्वपूर्ण जिले

• कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात होने की संभावना है।

• प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।