9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident insurance: केवल ₹299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, जानिए कैसे

Postal Department Scheme: सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा एक बहुत ही अनिवार्य जिम्मेदारी है,अपने और अपने परिवार के प्रति,सामूहिक दुर्घटना की सही प्रीमियम की जानकारी लेकर निभाए अपना फर्ज।

less than 1 minute read
Google source verification
Accident insurance: केवल ₹299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, जानिए कैसे

Accident insurance: केवल ₹299 में होगा 10 लाख का दुर्घटना बीमा, जानिए कैसे

Postal Department Scheme: महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा लेकर आया है, जिसमें साल में महज 299 और 399 रुपए के प्रीमियम के साथ लाभार्थी का 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में लाभार्थी का खाता होना अनिवार्य है। यह जानकारी वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने दी।


Group Accident Protection Insurance:18 से 65 वर्ष आयु लोगों के लिए अच्छी योजना

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक और टाटा ए.आई.जी के मध्य हुए एक एग्रीमेंट के तहत 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत, दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा।

नजदीकी डाकघर में संपर्क करें

उन्होंने कहा कि साथ ही साथ इस बीमा में दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने के दौरान इलाज के लिए 60,000 रुपए तक का आई.पी.डी खर्च और ओ.पी.डी में 30,000 रुपए तक का क्लेम मिलेगा। वहीं, 399 रुपए के प्रीमियम बीमा में उपरोक्त सभी लाभों के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट का 25,000 रूपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5,000 तक का खर्च मिलेगा। इस सामूहिक दुर्घटना बीमा सुविधा में पंजीकरण के लिए लोग अपने नजदीकी डाकघर में संपर्क कर सकते हैं।