
बाराबंकी. बाराबंकी से रामनगर की 27 किलोमीटर की दूरी इस समय 'हर-हर महादेव', 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंज रही है। शिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों से कांवर सजाए नाचते गाते शिवभक्त बम भोले जयकारे संग महाभारत कालीन प्राचीन शिव मंदिर महादेवा मेले में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि कांवरियों की टोलियों में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं। महादेवा में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है।
बाराबंकी का यह महादेवा मंदिर हजारों वर्ष पुराना महाभारत कालीन समय का है। यह मंदिर लोधेश्वर महादेश के नाम से भी प्रसिद्द है। लोधेश्वर महादेव के पुजारी आदित्य माहाराज ने बताया कि इस शिव मंदिर में जो भी शिवभक्त जलाभिषेक करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं महादेवा मेले में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। मेले की सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरे से निगरानी हो रही है। कांवरियों के सुरक्षा को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
20 Feb 2020 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
