
घर में घुसकर दिन दहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट, महिला की जमकर की पिटाई, जांच में जुटी पुलिस
बाराबंकी. बाराबंकी जिले में दिन दहाड़े तीन नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर से चुनौती दी है। घर में घुसकर लगभग दो घंटे तक ये बेखोफ बदमाशों न सिर्फ जमकर लूटपाट करते रहे बल्कि घर में अकेली महिला को पीट पीटकर अधमरा कर बेहोश भी कर दिया। जिसके बाद अब शहर की इस घनी बस्ती में रहने वाले लोग डरे सहमे हुए हैं।
दिन-दहाड़े लूट
मामला कोतवाली नगर अंतर्गत बाराबंकी सतरिख नाका स्थित सुभाष नगर मोहल्ले का है। जहां सोमवार दोपहर बाद सचिन सिंह के घर के अंदर छत से घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने कानून व्यस्था की धज्जिया उड़ाते हुए 80 हजार नकद और लाखों रूपये के जेवरात भी उड़ा दिए। बदमाशों ने दिन दहाड़े वारदात को अंजाम देकर घर में अकेली रह रही महिला को भी बुरी तरह से मारा पीटा। फिलहाल अब पुलिस के लिए वारदात का खुलासा करना बहुत ही टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।
Published on:
22 May 2018 10:52 am
