
रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा मीडया की देन, मदरसों में वीडियोग्राफी कराकर दिया शिक्षकों को सम्मान
बाराबंकी. देश में इस समय रोहिंग्या मुसलमानों पर खूब चर्चा चल रही है। केंद्र सरकार ने भी इन्हें वापस भेजने का मन बना लिया है और इसके लिए उसने कोर्ट में भी अपना हलफनामा दायर करने की तैयारी कर रही है। मगर उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की कुछ अलग ही राय है। उनके मुताबिक रोहिंग्या मुसलमानों को कहीं भेजा नहीं जा रहा। यह सब बातें मीडिया की तरफ से फैलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत अनिवार्य रूप से गाने तथा उसकी वीडियों रिकॉर्डिंग कराने के फरमान को भी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एक नया मोड़ दे रहे हैं।
वीडियोग्राफी कराकर दिया सम्मान
सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण बाराबंकी आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई अजीबो गरीब बयान दिए। स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदेश के सभी मदरसों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान अनियार्य रूप से गाने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के बाद प्रदेश के मुसलमानों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिली थी और उनके द्वारा इस कदम को उनकी देश भक्ति पर संदेह तक बताया गया था। आज जब यही सवाल प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण से किया गया तो उन्होंने गले न उतारने वाले बयान देते हुए कहा कि वीडियो रिकॉर्डिंग कराने का मकसद उनकी देश भक्ति पर संदेह करना नही था, बल्कि मदरसा शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से कराया गया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि जिन मदरसों के अनुदान को सरकार ने रोका है, वह रिकॉर्डिंग न कराने की वजह से नहीं बल्कि सरकारी मानकों पर खरा न उतरने की वजह से रोकी गयी है। उनको भी समय दिया गया है।
रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा मीडया की देन
इस समय रोहिंग्या मुसलमानों की देश मे खूब चर्चा हो रही है। केन्द्र की मोदी सरकार ने भी रोहिंग्या मुसलमानों की वापसी का मन बना लिया है और इसके लिए न्यायालय में अपना जवाब भी दाखिल करने की तैयारी कर चुकी है। मगर केन्द्र सरकार से इतर दिग्गज भाजपा नेता और प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण की राय अलग है। उनकी अगर मानें तो रोहिंग्या मुसलमानों को कहीं खदेड़ा नहीं जा रहा है, बल्कि यह सब बातें मीडिया द्वारा ही उड़ाई जा रही हैं।
Updated on:
18 Sept 2017 02:55 pm
Published on:
18 Sept 2017 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
