
UP weather update
Mausam Climate Change Update: जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया परेशान है। गर्मी का दायरा बढ़ता जा रहा है। वहीं, सर्दी का समय सिकुड़ता जा रहा है। बदलते मौसम पैटर्न के कारण अब पहाड़ों में भी गर्मी का एहसास होने लगा है।
हजारो साल का टूटेगा रिकॉर्ड
इस बीच नासा के जलवायु वैज्ञानिक ने बहुत की चिंताजनक अनुमान लगाया है। गेविन श्मिट ने गुरुवार को कहा कि साल ने 2023 का जुलाई महीना संभवतः सैकड़ों, नहीं हजारों सालो में दुनिया का सबसे गर्म महीना साबित होने वाला है।
दोनों रिपोर्ट में थोड़ा अंतर
इससे पहले यूरोपीय संघ और Maine विश्वविद्यालय माध्यम से संचालित उपकरणों में गर्मी के रिकॉर्ड टूट गए। हालांकि दोनों की रिपोर्ट एक-दूसरे से थोड़ी अलग है। गैविन ने कहा, हम पूरी दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। अमेरिका, रहे हैं। यूरोप और चीन में हम जो गर्मी की लहरें देख रहे हैं, वे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ अल नीनो को इस बदले मौसम पैटर्न के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। यह तो अभी-अभी उभरा है।
अल नीनो की मौसम बदलने में छोटी भूमिका
मौसम के इस बदले स्वरूप में अल नीनो की एक छोटी भूमिका है। उन्होंने कहा, हम जो देख रहे हैं वह समग्र गर्मी है। लगभग हर जगह एक जैसे हाल हैं। महासागरों में भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। हम कई महीनों से उष्णकटिबंधीय क्षेत्र के बाहर भी रिकॉर्ड तोड़ तापमान देख रहे है।
संभावना है जुलाई 2023 सबसे गर्म होगा
उन्होंने आगे कहा, हमारा अनुमान है। कि यह अभी जारी रहेगा। इसका सबसे बड़ा कारण वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों का बढ़ता दबाव है। गेविन ने कहा, अभी जो हो रहा है उससे संभावना बढ़ रही है कि 2023 में रिकॉर्ड गर्मी होगी।
2024 में नए साल की शुरुआत 'अल नीनो' से होगी
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में कहा, हमारा अनुमान है कि 2024 में और भी अधिक गर्मी होगी। आने वाले साल की शुरुआत अल नीनो से होने वाली है। इसकी शुरुआत हो चुकी है और यह साल के अंत तक अपने चरम पर होगी।
Published on:
23 Jul 2023 01:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
