बाराबंकी जिले में आज कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन के लिए शहरी क्षेत्र में जिला महिला अस्पताल, हिंद अस्पताल सफेदाबाद और मेयो अस्पताल गदिया के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा, बड़ागांव और सतरिख को चुना गया। कोरोना वैक्सीन के लिए इन अस्पतालों में 12 टीमों को लगाया गया। इसके अलावा यहां पर 24 पुलिस कर्मी और 24 ऑर्ब्जवर भी तैनात किए गए। दो चिकित्सकों के नेतृत्व में एक मेडिकल टीम भी बनाई गई। इस दौरान टीकाकरण के लिए 50 लोगों को बुलाया गया है, जिनपर कोरोना वैक्सीनेशन का रिहर्सल किया गया।