
बाराबंकी में सरयू नदी का भी बढ़ा जलस्तर
बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर अभी बढ़ ही रहा है। 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बदायूं के कछला ब्रिज पर जल स्तर और बढ़ गया है तथा यहां बाढ़ का स्तर उच्च है। अभी आगे भी हालात यही बने रहेंगे। सरयू सहित अन्य नदियों का जलस्तर भी लगातार खतरनाक होता जा रहा है। सबसे ज्यादा नुकसान बरसाती नदियां पहुंचा रही है, जिनके कारण कई जिलों में स्थिति बदतर हो गई है।
नदियों का कहर
लखनऊ की गोमती नदी अभी खतरे की सीमा से बाहर है अगर बांध खोले जाते है है तो कई निचले हिस्सौ में पानी बाढ़ की स्थिति बन जाएगी। लेकिन अभी गंगा और यमुना दोनों ही नदियां इस समय कहर बरपा रही है। हालांकि अधिकतर जिलों में गंगा और यमुना को अब रेड जोन से बाहर कर दिया गया है। आगरा और मथुरा में यमुना की स्थिति अब भी गंभीर है। यही हाल बाराबंकी में सरयू का भी है। अयोध्या में सरयू और शाहजहांपुर में रामगंगा गंभीर स्थिति पैदा कर रही है। कुशीनगर में गंडक नदी का जल स्तर बढ़ गया का विषय बना है।
नदियों का जलस्तर बढ़ा
बारिश भले ही दो दिन से बारिश कम अपेक्षाकृत कम हुई हो, लेकिन प्रमुख नदियों का जलस्तर अभी बढ़ा हुआ है। यूपी में गंगा और यमुना अपने खतरनाक स्तर पर हैं।
उफन गई बरसाती नदियां,बाढ़ की आशंका बढ़ी
इस समय बरसाती नदियों ने सबसे ज्यादा स्थिति खराब की है। दरअसल इन नदियों पर कब्जे हो रहे हैं। अधिकतर जगह नदियां सूख जाती हैं तो इनमें खेती शुरू हो जाती है। जब बारिश आती और नदियों में पानी ज्यादा आता है तो उसका प्रवाह फिर इधर उधर ही भागता है। यही कारण है कि बिजनौर में फतेहपुर फिरोजाबाद, मालन, खो आदि नदियों ने आफत मचा रखी है। बागपत में कृष्णा नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसा कई जिलों में हो रहा है। फर्रुखाबाद और हापुड़ में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ है जो चिंता अगले 2 दिन जहां कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है तो वहीं कई विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है।
यहां पर है बारिश का अनुमान
प्रदेश के अधिकतर जिलों में 19 जुलाई को बारिश का अनुमान है। हालांकि रेड अलर्ट घोषित नहीं किया गया है, लेकिन 19 जुलाई को पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर गरज के साथ तेज बरसात होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में जबरदस्त बारिश हुई है।
तेज बारिश की संभावना
अगले 2-3 दिनों के दौरान आगरा, औरैया, इटावा, हाथरस, जालौन, झांसी, कानपुर, कानपुर देहात, मथुरा, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हमीरपुर, बांदा चित्रकूट, सोनभद्र, मिर्जापुर, ललितपुर, रायबरेली और उन्नाव जिलों में तेज बारिश की संभावना है।
Published on:
19 Jul 2023 10:23 am
बड़ी खबरें
View Allबाराबंकी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
