सनोज मिश्रा न केवल फिल्म डायरेक्टर हैं बल्कि स्क्रिप्ट राइटर भी हैं। सनोज ‘श्रीनगर’, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’, ‘गजनवी’, और ‘शशांक’ जैसी फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। सनोज मिश्रा की आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ है, जिसमें उन्होंने वायरल गर्ल मोनालिसा को कास्ट करने का प्रस्ताव दिया था। इसके अलावा, ‘काशी टू कश्मीर’ भी उनकी अपकमिंग फिल्मों में शामिल है, जो इसी साल रिलीज हो सकती है। सनोज मिश्रा पहले भी विवादों में रहे हैं। बंगाल पर बनी उनकी एक फिल्म को लेकर विवाद हुआ था। अगस्त 2024 में वह अचानक 8 दिन तक लापता भी रहे।